उत्तराखंड

ग्रेड पे दिए जाने को लेकर पुलिस कर्मियाें के परिवार का सीएम आवास कूच..

ग्रेड पे दिए जाने को लेकर पुलिस कर्मियाें के परिवार का सीएम आवास कूच..

 

 

उत्तराखंड: ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर पुलिसकर्मियों के परिवार के लोगों ने राजधानी देहरादून में फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को बड़ी संख्या में एकत्र हुई महिलाओं ने पहले गांधी पार्क गेट पर धरना दिया। आंदोलनकारियों ने 4600 ग्रेड पे दिए जाने की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया।

पुलिस कल्याण संस्था समस्त पुलिस परिवार (एसपीपी) के सदस्यों ने पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे की मांग को लेकर सोमवार को देहरादून में सीएम आवास तक विरोध मार्च निकाला। उन्हें सुरक्षा बैरिकेड्स पर रोक दिया गया जहां कुछ सदस्य पुलिस के साथ हाथापाई कर रहे थे। उनमें से कुछ को हिरासत में भी लिया गया था। प्रदर्शनकारी अपने बच्चों के साथ मार्च के लिए पहुंचे थे।

 

प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास के सामने रोका गया। जिससे गुस्साए प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स के पास धरने पर बैठ गए। प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के परिजनों को समझाया भी, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और पुलिसकर्मी के परिवार वालों के बीच हाथापाई हो गई।

 

वहीं, सोमवार को गिरफ्तारी के दौरान महिला निरीक्षक व महिला पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। पूर्व में पुलिसकर्मियों के परिजन अपनी मांग को लेकर हाथीबरकला बैरियर पर 11 घंटे तक अड़े रहे। बता दें कि 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी।

क्या है मामला

साल 2001 में पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस कांस्टेबलों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद से पुलिसकर्मियों के परिवारों में उत्साह का माहौल है। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद करीब 1500 जवानों को इसका फायदा मिलने वाला है। अभी तक इस मामले में कोई सरकारी आदेश जारी नहीं किया गया है। जिससे पुलिसकर्मियों के परिजनों में रोष है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top