Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

कांग्रेस में शामिल होने जा रहे थे उमेश शर्मा काऊ, हुआ कुछ ऐसा की राहुल के आवास से हुए फुर्र..

कांग्रेस में शामिल होने जा रहे थे उमेश शर्मा काऊ, हुआ कुछ ऐसा की राहुल के आवास से हुए फुर्र..

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में राजनीति के नाम पर कांग्रेस, भाजपा की पिच ताबड़तोड़ बैटिंग कर रही है। प्रचण्ड बहुमत वाली भाजपा को कांग्रेस पार्टी लगातार सदमा दे रही है। भाजपा भी कोशिश कर रही है कि विपक्षी पार्टी से ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने पाले में लाया जाए। कांग्रेस भी इसी पर जबरदस्त राजनीति कर रही है। यशपाल आर्य और संजीव आर्य को तो कांग्रेस घर वापसी कराने में कामयाब रही।

 

लेकिन उमेश शर्मा काऊ की घर वापसी कराने में जरा सी चूक गई और विधायक उमेश शर्मा काऊ कांग्रेस के हाथ से निकल गए। अब ये पूरा किस्सा बड़ा ही मजेदार हुआ।आपको बता दे कि राहुल गांधी के आवास पर भाजपा के विधायक उमेश शर्मा काऊ मौजूद थे। इसी बीच उनके पास सांसद अनिल बलूनी का फोन आया और फोन उठाकर टॉयलेट के बहाने विधायक उमेश शर्मा काऊ सीधा राहुल गांधी के आवास से बाहर चले गए।

 

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद विधायक संजीव आर्य, विधायक उमेश शर्मा काऊ और यशपाल आर्य को कांग्रेस वापसी करनी थी मगर इसी बीच अनिल बलूनी का फोन आने के बाद विधायक उमेश शर्मा काऊ टॉयलेट करने के बहाने बाहर गए और सीधा आवास से निकल पड़े। राहुल गांधी के आवास पर महासचिव वेणुगोपाल, प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, हरीश रावत और प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आदि मौजूद थे और सभी 3 विधायकों के पार्टी वापसी कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त थे।

 

भारतीय जनता पार्टी को यह भनक लग गई थी कि तीन विधायक कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मौका देखते ही उमेश शर्मा काऊ को फोन खड़काया और उनको पार्टी को छोड़कर ना जाने की बात कही। हालांकि उमेश शर्मा काऊ कांग्रेस में घर वापसी करने का पूरा मन बना चुके थे लेकिन राहुल गांधी को घर वापसी कर रहे भाजपा नेताओं से मुलाकात करने में थोड़ा विलंब हो गया तो बीच में काऊ को भाजपा नेताओं से संपर्क करने का मौका मिल गया और मौका देखकर ही भाजपा ने बाजी मार ली।

 

सूत्रों का कहना है कि मंत्री बनने के चक्कर में उमेश शर्मा को कांग्रेस की दहलीज पर पहुंचे थे मगर भाजपा ने उनको यशपाल की खाली कुर्सी देने का भरोसा दिया। भले ही उमेश शर्मा काऊ की घर वापसी न होने देने में भाजपा सफल हुई है मगर कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्या और उनके बेटे संजीव आर्या के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा बड़े सदमे में है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top