उत्तराखंड

पूर्वी बांगर क्षेत्र को मिली मोटरपुल और सड़क डामरीकरण की सौगात..

पूर्वी बांगर क्षेत्र को मिली मोटरपुल और सड़क डामरीकरण की सौगात..

विधायक चौधरी ने किया साढ़े पांच करोड़ की योजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। आखिर लम्बे समय बाद पूर्वी बांगर क्षेत्र की दो दशक की मांग पूरी हो गई है। जिस मोटरपुल की मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन कर रहे थे, उसकी सौगात पूर्वी बांगर क्षेत्र को मिल गई है। छेनागाड़-माथ्यागांव भुनालगांव-बक्सीर मोटरमार्ग के मध्य बडकंडी गेदेर पर 2 करोड़ 21 लाख की लागत से निर्मित मोटरपुल का उद्घाटन विधायक भरत चैधरी ने किया। इसके साथ ही उन्होंने 3 करोड़ 65 लाख करोड की लागत से छेनागाड़ से मथ्यागांव तक 5 किमी सड़क डामरीकरण व चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया।

बता दें कि छेनागाड़-माथ्यागांव-भुनालगांव-बक्सीर मोटर मार्ग के मध्य बडकंडी गेदेर पर पुल नहीं होने के कारण विगत दो दशक से ग्रामीण परेशान थे। ऐसे में उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। वर्ष 2018 में विधायक भरत सिंह चौधरी ने पुल निर्माण की पहल की तथा इसके लिए विभिन्न मदों में धनराशि स्वीकृत करवाई। वर्ष 2019 में पुल निर्माण कार्य शुरु किया गया। अब पुल निर्माण होने से क्षेत्र वासियों में खुशी है। मोटरपुल के उदघाटन अवसर पर विधायक भरत चौधरी ने कहा की वर्ष 2017 से पहले क्षेत्र में जो सड़क, संचार, शिक्षा सहित बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। वे सभी कार्य कर लिए गये हैं।

अब तक पूर्वी बांगर क्षेत्र के लिए 11 करोड से अधिक की लागत से योजनाएं स्वीकृत की गई, जिनको धरातल पर उतारा गया। इसमें 3 करोड़ 95 लाख की लागत से भुनालगांव-बक्सीर-खोड़ पांच किमी मोटरमार्ग का डामरीकरण, माथ्यागांव-उच्छोला दो किमी सड़क निर्माण लागत 91 लाख, बडकंडी गेदेरे पर पुल निर्माण लागत 2 करोड़ 21 लाख एवं छेनागाड़-माथ्यागांव पांच किमी सडक डामरीकरण व चौड़ीकरण का 3 करोड़ 65 लाख की लागत से निर्माण कार्य होगा।

इसके साथ ही क्षेत्र को संचार सेवा से जोड़ने के लिए उच्छोला व खोड में दो मोबाइल नेटवर्क स्थापित करवाये गये। क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए विधायक निधि से कार्य किये गये। विगत पांच वर्ष पूर्व पूर्वी बांगर की जनता से जो वायदे किये गये, उनको पूरा करने पर क्षेत्र की जनता ने विधायक भरत सिंह चौधरी को चांदी का मुकुट भेंटकर सम्मानित किया। सम्मानित किये जाने पर विधायक भरत चौधरी ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा भाजपा सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक भरत चौधरी ने कहा कि ये मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है। विधायक भरत चौधरी ने कहा कि जनता 2022 विधानसभा चुनाव में कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर भाजपा को वोट देगी और फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस मौके पर प्रधान खौड प्रदीप राणा, प्रधान बक्सीर पिंकी देवी, प्रधान भुनालगांव सिमरन भैरवाण, प्रधान डांगी संध्या देवी, प्रधान उच्छोला बिजेन्द्र सिंह पंवार, प्रधान माथ्यागांव सज्जन सिंह नेगी, मंगल सिंह, ओम प्रकाश ध्यानी, कैलाश भैरवाण, सज्जन सिंह भंडारी, भूपेन्द्र भंडारी, प्रदीप पंवार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनि एवं स्थानीय जनता उपस्थित थी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top