उत्तराखंड

जैविक खेती के गुर सीखने के लिए विदेश जाएंगे उत्तराखंड के मंत्री,विधायक..

जैविक खेती के गुर सीखने के लिए विदेश जाएंगे उत्तराखंड के मंत्री,विधायक..

जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली का करेंगे दौरा..

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 25 जुलाई से पांच अगस्त तक जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली का दौरा कर जैविक खेती के गुर सीखेंगे मंत्री, विधायक और अधिकारी। बता दे कि कृषि मंत्री, पांच विधायक और अधिकारियों की टीम जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विदेश दौरा करेगी।

 

उत्तराखंड: प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 25 जुलाई से पांच अगस्त तक जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली का दौरा कर जैविक खेती के गुर सीखेंगे मंत्री, विधायक और अधिकारी। बता दे कि कृषि मंत्री, पांच विधायक और अधिकारियों की टीम जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विदेश दौरा करेगी। कृषि मंत्री गणेश जोशी की अगुवाई में विधायकों और विभागीय अधिकारियों का दल जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए तीन देशों का दौरा करेगा।

इस दल में सत्ता और विपक्ष के विधायक भी शामिल हैं। जिसमें भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया, रेनू बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, कांग्रेस विधायक हरीश धामी और मनोज तिवारी शामिल हैं। इसके साथ ही कृषि विभाग के अधिकारी भी इस दौरे में रहेंगे।

कृषि मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि राज्य में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जर्मनी, स्विट्जरलैंड व इटली का दौरा करेंगे। जिसमें पांच विधायक व विभागीय अधिकारी साथ रहेंगे। उनका कहना हैं कि जर्मनी में आर्गेनिक खेती के लिए एमओयू भी किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड से मोटे अनाजों का निर्यात को बढ़ावा देने की संभावनाओं को तलाश जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top