उत्तराखंड

मौसम सामान्य होने के बाद गोविंदघाट से 535 और घांघरिया से 450 तीर्थयात्री रवाना..

मौसम सामान्य होने के बाद गोविंदघाट से 535 और घांघरिया से 450 तीर्थयात्री रवाना..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मौसम सामान्य होने के बाद हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू कर दी गई हैं हेमकुंड साहिब के लिए गोविंदघाट से 535 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए, जबकि घांघरिया से 450 तीर्थयात्री भेजे गए।

उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जगह जगह पर भूस्खलन से सड़कों पर मलबा आ रहा हैं। जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा हैं। जिसके चलते शासन-प्रशासन ने हेमकुंड साहिब यात्रा बंद रखने का फैसला किया था। लेकिन अब मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा शुरू कर दी गई हैं।

 

हेमकुंड साहिब के लिए गोविंदघाट से 535 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए, जबकि घांघरिया से 450 तीर्थयात्री भेजे गए। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह का कहना हैं कि हेमकुंड साहिब मार्ग सुचारू है। क्षेत्र में मौसम सामान्य होने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन ने गोविंदघाट से घांघरिया के लिए तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति दे दी है। बद्रीनाथ धाम की यात्रा भी सुचारू है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top