उत्तराखंड

स्वच्छता अभियान चलाकर नगर क्षेत्र को बनाया सुंदर..

स्वच्छता अभियान चलाकर नगर क्षेत्र को बनाया सुंदर..

राबाइंका की स्वयंसेवियों ने पाॅलीथीन उन्मूलन को लेकर चलाया सफाई अभियान..

स्वयं सेवियों ने 800 कुन्तल प्लास्टिक किया एकत्रित..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के स्वयंसेवियों ने क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित करके उसका निस्तारण किया। प्रधानाचार्या डाॅ ममता नौटियाल व कार्यक्रम अधिकारी अंजू बिष्ट के मार्ग दर्शन में स्वयं सेवियों ने पाॅलीथीन उन्मूलन के लिए निरंतर किये जा रहे स्वच्छता कार्यों को अनुकर्णीय बताया। स्वच्छ भारत स्वच्छ गांव के लक्ष्य को लेकर गांवों में लोगों को जागरूक करने काम किया गया। स्वयं सेवियों ने अपने-अपने गांव व वार्डों से प्लास्टिक एकत्रित किया। साथ ही विद्यालय परिसर की सफाई के अंतर्गत स्वयं सेवियों ने पाॅलीथीन उन्मूलन कार्य किया।

 

अमसारी वाड के सुमेरपुर (लमेरी) हीतडांग में स्वयं सेवियों ने लगभग 800 कुन्तल प्लास्टिक एकत्रित किया गया। प्रधानाचार्या डाॅ ममता नौटियाल ने स्वयं सेवियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी अंजू बिष्ट ने भी स्वयं सेवियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और योग्य नागरिक बनने पर जोर दिया। शिक्षिका प्रवक्ता ममता रावत, सुषमा चैधरी, सुषमा, अंजना रावत, व्यायाम शिक्षिका संगीता परमार, प्रवक्ता आशा चंद्रा, प्रवक्ता मीनाक्षी सिंधवाल, हिमांशी रानी, गीता त्रिपाठी सहित स्वयं सेवी सुमन डिमरी, पूजा बिष्ट, पलक सेमवाल, रचना, भावना, आंचल, अंकिता, अंजलि, मोनिका, दिव्या, रिया, निकिता, सुमन, भावना, शीतल, प्रिया, प्रियंका, काजल, बबली, रूचि, काजल सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top