उत्तराखंड

सैनिक का बेटा होने के नाते हर समस्या से परिचित हूं: सीएम..

सैनिक का बेटा होने के नाते हर समस्या से परिचित हूं: सीएम..

हर क्षेत्र में राज्य को देश का पहला राज्य बनाने का है उद्देश्य..

जल्द शुरू किया जायेगा सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य..

सीमए धामी ने किया चोपता में तल्लानापुर महोत्सव का दीप जलाकर शुभारंभ..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र में आयोजित पांच दिवसीय औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने विभिन्न घोषणाएं कर क्षेत्र में विकास की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए कहा कि मेले ही एक माध्यम होते थे, जब हम एक ही स्थान में एक दूसरे से मिलते थे। कहा कि हम अच्छा उत्तराखंड बनाना चाहते हैं। सैनिक का बेटा होने के नाते उत्तराखंड की हर समस्या से भली-भांति परिचित हूँ।

 

पीएम मोदी ने कहा है कि 2025 में जब उत्तराखंड 25 साल का होगा तो यह उत्तराखंड चिर युवा उत्तराखंड होगा। इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में राज्य को देश का पहला राज्य बनाना है। उन्होंने हर गांव में मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने सहित पलायन रोकने, पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार पहुंचाने की बात कही। उन्होंने रेलवे व चारधाम के तहत आल वेदर रोड़ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी पांच नवंबर को मोदी केदारनाथ में करीब 400 करोड़ के कई योजनाओं का शिल्यान्यास करेंगे। आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जबकि 250 करोड़ की धनराशि से भगवान बदरीनाथ का प्रांगण तैयार होगा।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रतियोगिता परीक्षाओं को निःशुल्क किया है। अब आवेदन पर कोई शुल्क देना नहीं होगा। आशाओं के मानदेय में वृद्धि किया गया है। आंगनबाड़ियों को दीपावली से पूर्व तोहफा दिया जाएगा। ग्राम प्रधानों, उपनल कार्मिकों का मानदेय बढ़ाया गया है। कोरोना से मृत्यु होने पर मृतक के परिजन को पचास हजार रुपए देने का सरकार ने निर्णय लिया है। साथ ही वात्सल्य योजना के तहत कोरोना काल में मृतक के बच्चों को तीन हजार रुपए प्रतिमाह भरण-पोषण के रूप में दिया जा रहा है। साथ ही 21 साल पूरे होने पर 5 प्रतिशत क्षैतिक आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर से जवान तक तथा तहसीलदार से पटवारी तक कोरोना काल में बेहतर कार्य करने पर दस-दस हजार रुपए का मानदेय दिया गया है।

 

प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में पुष्कर सिंह धामी को युवा सोच का मुख्यमंत्री बताया तथा मुख्यमंत्री द्वारा नौजवानों, सैनिकों, महिलाओं, दलितों व तीर्थ पुरोहितों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की किसानों की आय दो गुनी करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। साथ ही किसानों के प्रति सरकार बेहद संवदनशील है। कहा कि जनपद को पूर्व में ही जैविक घोषित किया जा चुका है। कृषि विभाग द्वारा कृषकों को रिहायती दरों पर पाॅली हाउस, खाद, बीज, कृषि यंत्र आदि उपकरण सब्सिडी की दर पर उपलब्ध किया जा रहा है।

 

 

विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री को असीम संभावनाओं वाला राजनेता बताते हुए जनपद के अंतर्गत थाती बड़मा में निर्माणाधीन सैनिक स्कूल के निर्माण करने की मांग की। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह ने भी संबोधित किया। उन्होंने नागपुर क्षेत्र में पहली बार किसी मुख्यमंत्री आगमन पर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, पूर्व राज्यमंत्री अशोक खत्री, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, मेला समिति उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, सह कोषाध्यक्ष पंचम सिंह नेगी, क्षेपस घिमतोली अर्जुन नेगी, आरती, रंजना देवी, पुष्पा रावत, प्रधान सरिता राणा, देवेश्वरी देवी, बृजमोहन रावत, दीपक नेगी,प्यार सिंह नेगी, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, पूर्ण सिंह नेगी, संजय चैहान, सोनू वर्मा, गीता देवी, जगदम्बा बेजवाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह सहित पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने की तल्लानागपुर महोत्सव में घोषणाएं –

रुद्रप्रयाग। सीएम ने महोत्सव में कहा कि राजकीय इंटर काॅलेज चोपता में दो कक्ष निर्माण किया जायेगा। राष्ट्रीय गोल्ड पदक विजेता विचित्र सिंह नेगी को प्रतियोगिता में जाने के लिए 60 हजार रुपए की धनराशि सरकार की ओर से दिया जाएगा। जल्द ही जखोली में सैनिक स्कूल का कार्य पूरा किया जाएगा। इसके लिए एक करोड़ की धनराशि जारी की गई है। फलासी-छतोरा मोटर मार्ग का कार्य किया जाएगा। रुमसी-भौंसाल-चोपता मोटर मार्ग चैंड भूमिधार तक जोड़ने का कार्य किया जाएगा। श्री कार्तिक स्वामी धाम को मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। तुंगेश्वर मंदिर प्रांगण का विस्तारीकरण किया जाएगा।

 

स्वतंत्रता सैनानी के नाम से चोपता चांदधार में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। लंमगौंडी- देवरी-मणीखाल सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा तथा छतोरा पुल सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। आदि गुरु शंकराचार्य सतेराखाल मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी। तल्ला नागपुर क्षेत्र में आयोजित औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेले के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं मनरेगा कर्मी का वेतन शीघ्र रिलीज करने का भरोशा दिया, जबकि कृषि मंत्री उनियाल ने कृषि विभाग की ओर से औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव मेले को दो लाख रुपए देने की घोषणा की।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top