उत्तराखंड

बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौके पर ही महिला की मौत..

बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही महिला पर गुलदार ने किया हमला, मौके पर ही महिला की मौत..

 

 

 

 

 

 

पहाड़ो में जंगली जनवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। आये दिन कही न कही से जानवरों के हमले की खबर समाने आ रही हैं। घटते जंगलों के चलते गुलदार इंसानी बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं, वहां रह रहे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

 

उत्तराखंड: पहाड़ो में जंगली जनवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। आये दिन कही न कही से जानवरों के हमले की खबर समाने आ रही हैं। घटते जंगलों के चलते गुलदार इंसानी बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं, वहां रह रहे लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। गुलदार का खौफ इतना अधिक है कि लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। ताजा मामला कोटद्वार के दुगड्डा गोदी गांव से भी सामने आया हैं। जहां आज सुबह गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

 

आपको बता दे कि रीना देवी (39 वर्ष) पत्नी मनोज चौधरी सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

 

 

वही विकास खंड खिर्सू के सिंगोरी गांव निवासी मंगल सिंह रोज की तरह सोमवार सुबह करीब दस बजे मवेशियों को चुगाने के लिए गोडख्याखाल गया जहां घात लगाए बैठे गुलदार ने मंगल सिंह पर हमला कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में भर्ती कराया गया है। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। ग्रामीणों की मदद से मंगल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में भर्ती कराया गया। वन दरोगा राकेश रावत ने घटना की पुष्टि की है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर घायल को जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top