उत्तराखंड

कोठारी को मिली मजदूर यूनियन अध्यक्ष की जिम्मेदारी..

कोठारी को मिली मजदूर यूनियन अध्यक्ष की जिम्मेदारी..

कोठारी को मिली मजदूर यूनियन अध्यक्ष की जिम्मेदारी

रुद्रप्रयाग। जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन जनपद इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए राकेश कोठारी को अध्यक्ष व श्रीमती शांती नेगी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी साैंपी गई। चुनाव सम्प्रेक्षक गढ़वाल मंडल सचिव रोशन लाल डंडरियाल की अध्यक्षता में आहूत बैठक के दौरान मजदूर यूनियन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिसमें संरक्षक प्रेम प्रकाश भट्ट, अध्यक्ष राकेश कोठारी, उपाध्यक्ष दशरथ सिंह राणा, सचिव जगत राम नौटियाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती शांती नेगी एवं संयुक्त सचिव अर्जुन सिंह को नामित किया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी मोहन सिंह बर्त्वाल, राजेन्द्र सिंह फरस्वाण, दिनेश प्रसाद, उमेश्वर सिंह नेगी, किशोरी प्रसाद व सदस्य विजय पंथ, श्रीमती सुलोचना देवी व कलम सिंह को बनाया गया। मजदूर यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश प्रसाद कोठारी ने कहा कि यूनियन की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जायेगा। सभी के साथ आपसी तालमेल बनाकर कार्य किया जायेगा।

 

उन्होंने कहा कि मजदूर यूनियन की विभिन्न मांगें हैं, जिनका निराकरण आज तक नहीं हो पाया है। ऐसे में जरूरी हो गया है कि संगठन की लड़ाई के लिए आंदोलन शुरू किया जाय। कहा कि जल्द ही इस पर चर्चा की जायेगी और मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को ज्ञापन भेजा जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top