Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

व्यापारियों ने डीएम से की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग..

व्यापारियों ने डीएम से की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग..

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे भीरी बाजार में आये दिन हो रही है चोरी..

व्यापार संघ ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए की कार्यवाही की मांग..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे भीरी बाजार में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है, जिसको लेकर व्यापार मंडल भीरी का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिला और ज्ञापन सौंपते हुए व्यापारियों ने कहा कि भीरी बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने अत्यंत आवश्यक हैं। अन्यथा किसी दिन कोई बड़ी घटना होने पर प्रशासन ही दोषी रहेगा।
बता दें कि लम्बे समय से केदारनाथ राष्ट्रीय से सटे भीरी बाजार में आपराधिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं, जिस कारण व्यापारी बाजार में सीसीटीवी कैमरे, सोलर लाइट लगाने के साथ ही रात्रि में पुलिस गश्त की मांग की जा रही है। इसके अलावा बाजार में शौचालय की सुविधा भी नहीं है, जिसके लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि भीरी बाजार में आपराधिक गतिविधियां बढ़ने से व्यापारियों में भय बना रहता है। पिछले कुछ समय से दुकानों में चोरी की घटना होने के अलावा वाहनों को तोड़ने और आग लगाने की घटना भी हो चुकी है।

घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है। भीरी बाजार में पुलिस की ओर से कोई गश्त नहीं की जाता है, जिस कारण चोरों के हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि छ माह से भीरी में एसबीआई का एटीएम बंद पड़ा हुआ है, जिस कारण ग्रामीणों को अत्यधिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। एसबीआई के कर्मचारियों को सूचित कररने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

व्यापार मंडल भीरी के अध्यक्ष अजवीर पंवार ने कहा कि समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया है, जिस पर डीएम ने जल्द ही कार्यवाही का भरोसा दिया है। इस मौके पर व्यापार संघ महामंत्री राजेश नेगी, दलवीर भंडारी, विनोद सेमवाल आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top