Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में होगी एक बार में 80 सैम्पलों की जांच..

जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में होगी एक बार में 80 सैम्पलों की जांच..

पैथोलॉजी विभाग में नई सीबीसी मशीन का विधायक ने किया शुभारंभ..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में अब मरीजों को खून की जांच के लिए और भी अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए पैथोलॉजी में नई सीबीसी मशीन लगा दी गई है। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने नई सीबीसी (कम्पलीट ब्लड काउंट) मशीन का शुभारंभ किया। इस अत्याधुनिक मशीन से स्वास्थ्य कर्मियों को एक बार में करीब 80 सैम्पलों की जांच करने में मदद मिलेगी।

बता दें कि जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में चमोली जिले से भी मरीज आते हैं। इसके अलावा चारधाम यात्रा के समय भी भारी संख्या में यहां तीर्थयात्री पहुंचते हैं। ऐसे में जिला चिकित्सालय को सुविधाओं से लैस किया जाना आवश्यक है। विधायक चौधरी जिला अस्पताल को सुविधाओं से लैस करने के लिए लगातार सरकार और शासन पर दबाव बना रहे हैं, जिस कारण चिकित्सालय में सुविधाएं मुहैया हो पा रही है। अब विधायक चौधरी के प्रयासों से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में मरीजों को खून की जांच के लिए और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए पैथोलॉजी विभाग में नई सीबीसी मशीन लगा दी गई है।

सोमवार को जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव पॉल, वरिष्ठ फीजिशियन डॉ राजीव गैरोला, वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट मीनष कुमार, डॉ बीएस बिष्ट की मौजूदगी में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने पैथोलॉजी में सीबीसी का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि इससे एक ओर जहां जिला अस्पताल में मरीजों की खून की जांच करने में मदद मिलेगी, वहीं नगर के साथ ही दूर दराज के लोगों को आसानी से खून की जांच कराने में बाहरी क्षेत्रों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही उनके धन और समय की भी बचत होगी।

विधायक ने कहा कि अस्पताल को निरंतर सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। आने वाले समय में और भी अत्याधुनिक उपकरण, संसाधन एवं मैन पॉवर बढ़ाई जाएगी, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके। इस मौके पर सीएमएस डॉ राजीव पॉल ने विधायक भरत सिंह चौधरी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर लैब टैक्नीशियन बलवीर जगवाण, अरुण चमोला सहित कई स्वास्थ्य कर्मी एवं जनता मौजूद थी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top