उत्तराखंड

आज से शुरू होगी केदारनाथ हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग..

आज से शुरू होगी केदारनाथ हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग..

जानिए कहां करें अप्लाई और कितना होगा किराया..

 

 

 

 

 

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए आज 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे आईआरसीटीसी की वेबसाइट शुरू हो जाएगी। 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पहले चरण के टिकट बुकिंग की जा सकेगी।

 

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए आज 8 अप्रैल से दोपहर 12 बजे आईआरसीटीसी की वेबसाइट शुरू हो जाएगी। 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पहले चरण के टिकट बुकिंग की जा सकेगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर का कहना हैं कि चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुक करने के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। आज से आईआरसीटीसी की वेबसाइट http://heliyatra.irctc.co.in से यात्री टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

 

चारधाम यात्रा के लिए https://www.tripsofindia.com/ यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए http://heliyatra.irctc.co.inयहां बुकिंग करें।

केदारनाथ यात्रा के लिएhttps://www.travelingkedarnath.com/  यहां बुकिंग करें।

बिना रजिस्ट्रेशन नहीं होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग..

चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा से जाने के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के यात्री हेली सेवा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे। अपनी आईडी से एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम छह सीटें ही आरक्षित कर सकता है; जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्री एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे।

इतना होगा किराया..

हेली सेवा का रूट             एक तरफा    दोनों तरफ का किराया (प्रति यात्री)
गुप्तकाशी से केदारनाथ      3870                    7740
फाटा से केदारनाथ             2750                    5500
सिरसी से केदारनाथ           2749                    5498

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top