Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

कर्तव्य की थीम पर स्वास्थ्य के प्रति छात्राओं को किया जागरुक..

कर्तव्य की थीम पर स्वास्थ्य के प्रति छात्राओं को किया जागरुक..

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर का आयोजन..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद के सभी विकासखंडों में बालिका दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षण-संस्थानों, विकासखंड स्तर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत अन्य संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम एवं जागरुकता शिविर आयोजित किए गए। स्कूलों में निबंध, भाषण, चित्रकला समेत अन्य विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। साथ ही बाल्य अधिकारों एवं स्वास्थ्य के प्रति छात्राओं को जागरुक किया गया।

कार्यक्रम में माहवारी में स्वच्छता हमारा अधिकार और कत्र्तव्य की थीम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली की महिला चिकित्सकों ने राजकीय इंटरमीडिएड काॅलेज रामाश्रम की 100 किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया तथा तीन बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि, बाल विकास परियोजना जखोली तथा बाल विकास परियोजना उखीमठ में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें तीनों परियोजना अंतर्गत महावारी स्वच्छता अधिकार और कर्तव्य पर काउंसलिंग कार्यक्रम तथा बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में किशोरी बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए। परियोजना अन्तर्गत 3-3 नव जन्मी बालिकाओं का बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकरी, महिला कल्याण अधिकारी महिला शक्ति केंद्र जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र, जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जिला ब्लाक समन्वयक राष्ट्रीय पोषण मिशन, सुपरवाइजर, सांख्यिकी सहायक स्वास्थ्य विभाग से महिला चिकित्सक तथा काउंसलर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top