उत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग में होंगे संपंन..

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग में होंगे संपंन..

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश..

कार्यक्रम में शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों को किया जायेगा सम्मानित..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज रुद्रप्रयाग में विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाने सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों को दिशा-निर्देशन के साथ ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

जिलाधिकारी ने 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 7 नवंबर से 10 नवंबर तक उत्तराखंड महोत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर जनपद में आयोजित विभिन्न गतिविधियों को लेकर उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम प्रातः दस से बारह बजे तक जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित किए जाएंगे।

 

इससे पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रातः 8 बजे से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पेट्रोल पंप तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। उन्होंने जनपद के शहीद राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को शाल वितरण कर सम्मानित करनेके लिये संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बताया कि राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज रुद्रप्रयाग में आयोजित विकास कार्यों की प्रदर्शनी में स्वयं सहायता समूह, समाज कल्याण, कृषि, मत्स्य, उद्यान, डेयरी, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, एनआरएलएम, बैंक, सेवायोजन आदि विभागीय कार्यक्रमों व गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके लिये उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top