Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा में आने वाले हर श्रद्धालुओं के साथ रखें मधुर व्यवहार: नगन्याल..

केदारनाथ यात्रा में आने वाले हर श्रद्धालुओं के साथ रखें मधुर व्यवहार: नगन्याल..

आईजी गढ़वाल ने केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस को दिए तैयार रहने के निर्देश..

कोई भी लम्बित माल न होने पर कार्यालय स्टाफ को दिए पांच हजार का नगद पारितोषिक..

 

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा से पूर्व पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने जनपद में पुलिस की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय और कोतवाली में जाकर व्यवस्थाएं देखी और वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस महानिरीक्षक ने केदारनाथ यात्रा के लिए पुलिस को तैयार रहने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने परेड अभ्यास का निरीक्षण किया। पुलिस कार्मिकों द्वारा की जा रही परेड की सभी टोलियों को बारीकी से देखा, जबकि कमाण्ड एवं कंट्रोल को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। जनपद में स्थित केदारनाथ धाम की महत्ता विश्व स्तर पर है, यहां हर साल लाखों यात्री आते हैं इसलिए भी मधुर और सौम्य व्यवहार का परिचय दें। साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी खयाल रखें।

केदारनाथ यात्रा का सफल संचालन हमेशा ही एक चुनौती रहा है। ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो। उन्होंने सभी कार्मिकों को याद दिलाया कि वे सड़क दुर्घटना के दौरान मदद करने वाले गुड समेरिटन व्यक्तियों के नाम अपने उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएं। ऐसे लोगों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने थाना चैकी व शाखा प्रभारियों के साथ गोष्ठी की साथ ही अपराध को लेकर जानकारी ली।

थाने के मालखाने में कोई भी लम्बित माल न होने पर प्रसन्नता जताते हुए थाना कार्यालय स्टाफ को पांच हजार का नगद पारितोषिक देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस बार की यात्रा व्यवस्थाओं के सफल संचालन के लिए युवा एवं अनुभवी कार्मिकों को मिश्रित रूप से तैनात किया जाएगा। कहा कि यात्रा में पुलिस बल के साथ ही एसडीआरएफ, पीएसी, जल पुलिस, पर्यटन पुलिस की तैनाती की जाएगी। मैदानी जनपदों से यहां पर पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही पीएसी, आईआरबी की भी तैनाती होगी।

जरूरत पड़ने पर कुमायूं परिक्षेत्र से भी पुलिस तैनात की जाएगी। हेली सेवाओं के नाम पर होनी वाली धोखाधड़ी को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी किसी भी तरह के लालच में न आएं। कहा कि अब तक इस वर्ष के यात्रा काल के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं से सम्बन्धित कोई भी वेबसाइट लांच नहीं हुई है। बैठक में इससे पहले पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने पुलिस महानिरीक्षक को जनपद में हो रहे कार्य, केदारनाथ यात्रा तैयारी एवं पुलिस की प्रगति आदि की व्यापक जानकारी दी।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, गुप्तकाशी विमल रावत, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गणेश लाल बण्डवाल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी, गोपनीय सहायक आईजी रेंज केएन चिलकोटी आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top