खेल

विराट कोहली और धोनी नहीं बल्कि, ये भारतीय क्रिकेटर हैं सबसे अमीर..

विराट कोहली और धोनी नहीं बल्कि, ये भारतीय क्रिकेटर हैं सबसे अमीर..

देश-विदेश: ये बात तो हम सभी जानते हैं कि भारतीय क्रिकेटर्स अपने खेल के जरिए बेशुमार दौलत कमाते हैं। अब बात विराट कोहली की हो या एमएस धोनी जैसे प्लेयर्स की जिनकी सालाना कमाई करोड़ों में हैं। इसके बावजूद एक ऐसा क्रिकेटर भी है जो इन स्टार खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा अमीर हैं। भारतीय बिजनेस टाइकून कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान बिड़ला सबसे दौलतमंद भारतीय क्रिकेटरो में से एक हैं क्योंकि उनके पिता की कुल संपत्ति 70 हजार करोड़ रुपये हैं। वो उस बिड़ला खानदान का वारिस हैं जिनके पास आदित्य बिड़ला ग्रुप का मालिकाना हक हैं।

 

आर्यमान बिड़ला को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा है, इसलिए उन्होंने काफी कम उम्र में ट्रेनिंग शुरू कर दी थी ताकि वो प्रोफेशनल प्लेयर बन सके। उन्हें इस कड़ी मेहनत का फायदा तब मिला जब वो रणजी ट्रॉफी के लिए मध्य प्रदेश टीम में चुने गए। आर्यमान बिड़ला ने फिलहाल क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ हैं। जानकारी के अनुसार वो अभी एंग्जायटी का सामना कर रहे हैं जिसकी वजह से उनका फोकस मेंटल हेल्थ पर हैं। गौरतलब है कि वो आईपीएल 2018  के दौरान राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top