उत्तराखंड

उत्तराखंड में बनेगी देश की सबसे लंबी डबल अत्याधुनिक टनल लेन सुरंग..

2023 तक बनेगी सबसे लंबी डबल लेन सुरंग..

सिलक्यारा, जंगल चट्टी के बीच होगी देश की पहली अत्याधुनिक टनल..

उत्तराखंड: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा और जंगल चट्टी के बीच उत्तराखंड की सबसे लंबी डबल लेन सड़क सुरंग का निर्माण शुरू हो चूका हैं। 4.5 किमी लंबी इस अत्याधुनिक सुरंग के निर्माण से गंगोत्री और यमुनोत्री के बीच की दूरी 31.5 किमी कम हो जाएगी। वहीं चारधाम यात्रा के सुगम हो जाने के साथ ही सर्दियों में राड़ी टाप में बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के बाधित हो जाने की समस्या से भी निजात मिलेगी। आपको बता दें कि धरासू से यमुनोत्री के अंतिम सड़क पड़ाव जानकीचट्टी की दूरी लगभग 106 किमी है।

 

सर्दियों में बर्फबारी के कारण समुद्रतल से सात हजार फीट की ऊंचाई वाले राड़ी टाप क्षेत्र में यमुनोत्री राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो जाता है, जिससे यमुना घाटी के तीन तहसील मुख्यालयों बड़कोट, पुरोला और मोरी का जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से संपर्क कट जाता है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट आल‌वेदर रोड के अंतर्गत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा और जंगलचट्टी के बीच डबल लेन सुरंग का निर्माण कार्य इन दिनों युद्ध स्तर पर चल रहा है, अभी तक लगभग 2.5 किमी सुरंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

 

बता दें कि यह सुरंग जहां राज्य की सबसे लम्बी डबल लेन सुरंग होगी वहीं समूचे देश की पहली अत्याधुनिक सुरंग भी होगी। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के जनरल मैनेजर कर्नल दीपक पाटिल का कहना है कि इस अत्याधुनिक सुरंग का निर्माण न्यू आस्टियन टनलिंग प्रणाली से किया जा रहा है। इस प्रणाली से निर्मित होने वाली यह देश की पहली सुरंग है। जिसका निर्माण जुलाई 2023 तक पूर्ण हो जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top