उत्तराखंड

जनसभा में नडडा ने साधा भाजपा का भीतरीघात..

जनसभा में नडडा ने साधा भाजपा का भीतरीघात..

पूर्व विधायक आशा नौटियाल को सरकार बनने पर बड़ा दायित्व देने का इशारा..

शैलारानी रावत ने इस चुनाव को बताया अपना अंतिम चुनाव..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अगस्त्यमुनि जनसभा में जहां भाजपा की उपलब्धियों एवं विशेषकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ प्रेम का बखान कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने अपील की। वहीं चुनाव में सम्भावित भीतरघात को भी साधने का प्रयास किया।
दरअसल, केदारनाथ विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के 11 नेताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। जिसमें से पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, अशोक खत्री, चण्डी प्रसाद भट्ट जैसे सशक्त दावेदार थे।

 

अन्तिम समय में भाजपा ने पूर्व विधायक शैलारानी रावत पर विश्वास जताते हुए प्रत्याशी घोषित किया। चुनाव प्रचार प्रारम्भ हुआ तो कई दावेदारों ने प्रचार से दूरी बना ली। लेकिन संगठन के दबाब में अब सब एक जुटता दिखा तो रहे हैं लेकिन खुले मन से एकजुटता दिख नहीं रही थी। शायद इसी को भांपकर नड्डा ने इशारों इशारों में दावेदारों को प्रलोभन भी दिया। विशेषकर पूर्व विधायक आशा नौटियाल को सरकार बनने पर बड़ा दायित्व मिलने का इशारा भी कर दिया। वहीं शैलारानी रावत ने इस चुनाव को अपना अन्तिम चुनाव घोषित कर सहानुभूति का कार्ड भी खेला और अन्य दावेदारों के लिए भी रास्ता खोल दिया।

 

इसके बाद लगता है अब भाजपा का अन्दरूनी घमासान खत्म होगा और सब एक जुटता से पार्टी को जिताने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, चण्डी भट्ट, अशोक खत्री, वाचस्पति सेमवाल, पंकज भट्ट, दिनेश बगवाड़ी, श्रीनिवास पोस्ती, बीना बिष्ट, शकुन्तला जगवाण, सुमन जमलोकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top