उत्तराखंड

देवस्थानम बोर्ड भंग न हुआ तो होगा जन आंदोलन..

देवस्थानम बोर्ड भंग न हुआ तो होगा जन आंदोलन..

 

 

 

रुद्रप्रयाग:  देवस्थानम बोर्ड को भंग करने को लेकर आंदोलित तीर्थ पुरोहितों के साथ अब स्थानीय जनप्रतिनिधि भी आगे आने लगे है। अब क्षेत्रीय लोगों ने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 30 नवम्बर तक बोर्ड भंग नहीं किया गया तो विशाल और उग्र जन आंदोलन किया जाएगा।

 

केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि जब से देवस्थानम बोर्ड बना है, तब से तीर्थपुरोहित लगातार विरोध कर रहे हैं। बीते दिन गुप्तकाशी में विरोध प्रदर्शन के दौरान केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी की है, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा तीस नवम्बर तक कार्रवाई का भरोसा दिया गया था, अब इसी डेटलाइन का इंतजार किया जा रहा है।

 

यदि अब भी बोर्ड भंग न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिपंस गणेश तिवारी ने कहा कि बोर्ड से न केवल तीर्थपुरोहितों के हक हकूक प्रभावित होंगे, बल्कि व्यापारी, मजदूर और चारधाम यात्रा से जुड़े अधिकांश लोग इससे परेशानियों में पड़ जाएंगे। कहा कि सरकार द्वारा यदि जल्द इसे भंग नहीं किया गया तो जनता भी तीर्थपुरोहितों के साथ आंदोलन में सक्रीय भागीदारी देंगे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top