राशिफल

आज इन राशि वाले जातकों को मिलेगा सरप्राइज़, राशिफल 5 अप्रैल 2022..

आज इन राशि वाले जातकों को मिलेगा सरप्राइज़, राशिफल 5 अप्रैल 2022..

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

 

 

मेष- आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। जीवन एवं व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बैठा के चले। नौकरी व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है आपको दोनों तरह की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है कुछ जगह पर लाभ तो कुछ जगह पर हानि का सामना करना पड़ेगा। लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। पूंजी निवेश से बचें। पारिवारिक जीवन के लिए दिन अच्छा है। माता पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पति पत्नी में प्रेम मजबूत होगा।

वृषभ- आपके लिए आज का दिन उलझन भरा रह सकता है। साथ ही आज आप मानसिक रूप से भी रह सकते हैं। कार्यालय में ऑफिस पॉलिटिक्स में फंस कर आपकी छवि धूमिल हो सकती है। सावधानी बरतें। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। नौकरी व्यापार के लिए भी दिन सामान्य है। छात्रों को मन चाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी। पति पत्नी आपस में बेवजह न उलझें वाणी में संयम रखें। प्रियजन से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन- आज का दिन हर्षोल्लास में व्यतीत होगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यालय में आप अपने मधुर व्यवहार से सबका मन जीत सकते हैं। आर्थिक उन्नति के योग हैं। किसी नई योजना पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। आज के दिन आप अपने आसपास के लोगों से संबंध मधुर बनाने की कोशिश करेंगे। मित्र मंडली के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई पर ध्यान लगेगा। घर परिवार में प्रेम बना रहेगा।

कर्क- आज शारीरिक रूप से थका देने वाला रह सकता है। आज का दिन आप काम का बोझ महसूस करेंगे। कार्यालय में समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। दिन भर दौड़ धूप, व्यस्तता बनी रहेंगी। हालांकि शाम होते होते माहौल ठीक हो जाएगा। घरेलू जीवन में आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पति पत्नी में सामंजस्य बना रहेगा। लव पार्टनर को अच्छे से समझने वह करीब से जानने का अवसर प्राप्त होगा। शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।

सिंह- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी। हाथ आए हर अवसर को आप लाभ में बदल सकते हैं। धन का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामों की प्रशंसा हो सकती है। उच्चाधिकारी आप से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी व्यापार में भी लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। सरकारी नौकरी वाले जातकों को भी लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम में सफलता के योग हैं l

कन्या- आज का दिन संयम को बनाए रखें। आज का दिन आप किसी न किसी उलझन में रह सकते हैं। कार्यालय में सहकर्मी आपके कामों में अर्चना डालने का प्रयास कर सकते हैं। संयम बनाकर रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें नुकसान उठाना पड़ सकता है। पूंजी निवेश से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर तनातनी बढ़ सकती है वाणी पर संयम रखें। पति पत्नी मैं तालमेल सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में बहस से बचें।

तुला- आज का दिन आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आज आप शरीर में नई स्फूर्ति का संचार एवं ऊर्जा महसूस कर सकते हैं। योग प्राणायाम एवं खेलकूद से जुड़ें जातकों को सफलता मिल सकती है। उच्चाधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्तहोगा व आप उनकी प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। आर्थिक योजनाओं पर विचार करेंगे। लाभ के कई अफसर हाथलगेंगे। सरकारी क्षेत्र में परीक्षा देने वाले जातकों को सफलता के योग हैं। परिवार में कोई सुखद आयोजन होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है।

 

वृश्चिक- आज का दिन सुख शांति से व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में जो कुछ दिनों से समस्याएं चल रही थी आज के दिन उससे मुक्ति मिलेंगे। काम का बोझ कम होगा और सभी आपको कार्यप्रणाली की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक विकास होगा धन लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों संग घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों में ताजगी आएंगी।

धनु- आज के दिन आपकी कोई मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष है। फ़िल्म जगत, मीडिया से जुड़ें लोगों को कोई ना कोई सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे किस्मत का सहयोग मिलेंगे। परिवार में सुख शांति रहेंगी। पति पत्नी बाहर घूमने जा सकते हैं संतान को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में रह रहे लोगों के लिये आज का दिन खास रहेगा प्रेम में सफलता प्राप्त होगी।

मकर- आज आपका किसी भी तरह की कोई उलझन या परेशानी से सामना नहीं होगा। आज का दिन शांतिपूर्वक बीतेगा। कार्यालय में आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पुरानी आ रही समस्याओं से निजात मिलेगी । कुछ नए प्रोजेक्ट हाथ लग सकते हैं। नौकरी व्यापार में काम सुचारु रूप से चलेंगे । छोटे भाई बहनों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सावधानी बरतें। परिवर्तन बाहर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

कुंभ- आपका व्यवहार सभी के साथ संतुलित रहेगा। पिछले दिनों से आ रही समस्याओं का समाधान होगा अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत रंग लाएगी। धन की समस्या दूर होगी। नौकरी व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है। बेहतर प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार में पूजा अनुष्ठान करवा सकते हैं पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा। पति पत्नी में सहयोग रहेगा प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

मीन- आज का दिन राहत भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भाग दौड़ उठा पटक बनी हुई थी आज उससे आपको राहत मिलेंगे। कोई बड़ा काम पूरा होने की खुशी महसूस होंगी। यदि किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो आज वापस मिल सकता है। पुराने कर्जों से छुटकारा भी मिल सकता है। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। पति पत्नी में प्रेम बढ़ेगा बच्चों को लेकर मन प्रसन्न रह सकता है। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top