राशिफल

आज इन राशि वाले जातकों को मिलेगी खुशखबरी, राशिफल 29 दिसंबर 2022..

आज इन राशि वाले जातकों को मिलेगी खुशखबरी, राशिफल 29 दिसंबर 2022..

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

 

मेष- आपका कोई रुका हुए काम पूरे हो सकते हैं। अचानक कहीं से धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन आज का दिन बेहतर है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। रचनात्मक कामों के लिहाज से समय अच्छा है। मन में कई नए विचार आ सकते हैं। किसी अनजाने के सहयोग से काम पूरा हो सकता है। कुछ लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे।

वृष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। पैसों से जुड़ा आपने जो फैसला लिया था, आज उसके सुखद परिणाम मिल सकते हैं। तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे, जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। शाम को कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपके सारे काम पूरे होंगे।

मिथुन- व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। धन लाभ हो सकते हैं। परिश्रम का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। मन प्रसन्न रहेगा। खाना खाने के बाद थोड़ा-सा गुड़ खाएं, आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क- परिवार में आज किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है, बेहतर होगा आज बेवजह किसी बातों में दखल देने से बचें। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप परिवार के साथ शाम को कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार मध्यम स्तर पर रहेगा। जाने अनजाने में आपसे कोई गलती हो सकती है, जिसकी वजह से आपको थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गाय को चारा खिलाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

सिंह- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई बड़ा कदम उठाने से बचें। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है, आपको कोई फैसला लेने में समस्या महसूस हो सकती है। संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है। पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता बढ़ेगी। ठीक से योजना न बनाने के कारण आपका काफी समय खराब हो सकता है। गणेश जी की आरती करें, आप काम के प्रति चिंता मुक्त रहेंगे।

कन्या- आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप स्वस्थ महसूस करेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो किसी की मदद लें, अच्छा रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत करियर में बदलाव ला सकते हैं।

तुला- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी कुछ चिंताएं आपके लिए रुकावटें बन सकती है। अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है, इन सबके बावजूद अपने काम को नही टालेंगे और समय से काम पूरा कर लें। ओवर कॉन्फिडेंस जैसी स्थिति बन सकती है, इससे बचकर रहें। आपके जीवनसाथी की कटु बातें आपकी उदासी का कारण बन सकती है। जल में लाल फूल डालकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक– मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी कन्या को सिक्का देने से सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आप आनंद का अनुभव करेंगे। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती हैं। कारोबारियों के लिए ज्यादा धन लाभ के योग बने हुए हैं। दूसरों के साथ खुशी बांटने से आपको बेहतर महसूस होगा। गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु- आपका अधिकतर समय बच्चों के साथ व्यतीत होगा। आप सकारात्मक रहेंगे, और आपके मन में कई उम्मीदे भी बनी रहेंगी। कुछ नया काम करेंगे। अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं। काम की पहले से योजना बनाना ज्यादा कारगर साबित होगा। करियर को लेकर लाभ मिलने वाला है। आज के दिन सूर्य देव के मंत्र ‘ऊँ हृां हृीं सः सूर्याय नमः’ का जाप करें, जीवन में तरक्की होगी।

मकर- इस राशि के छात्रों को आज अधिक मेहनत करनी की जरूरत है। आपके कुछ काम अटक सकते हैं। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों को आज थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आप जितना ज्यादा प्रयास कर कामकाज को अच्छी दिशा देने का प्रयास करेंगे, आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

कुंभ– आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपकी व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी। आज किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में ही आयेंगे। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। मंदिर जाकर भगवान का दर्शन करें, आपको जीवन में सफलता मिलेगी।

मीन- आज का दिन आपके लिए अच्छा बदलाव लाया है। आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग सकता है। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होगी। आपको कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होने का योग है। कामकाज के क्षेत्र में परिवार का सहयोग मिलेगा। मंदिर जाकर माथा टेकें, आपको काम में सफलता मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top