Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

अवमुक्त धनराशि को समय से विकास कार्यो पर करें खर्च: मयूर..

अवमुक्त धनराशि को समय से विकास कार्यो पर करें खर्च: मयूर..

डीएम ने की जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की गई धनराशि के संबंध में विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जो धनराशि विकास कार्यों के लिए उन्हें अवमुक्त कराई गई है उन कार्यों को तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करते हुए धनराशि को व्यय करें।

डीएम ने कहा कि जिन विभागों ने 80 प्रतिशत से कम धनराशि व्यय की है, वे सभी विभाग यथाशीघ्र कार्यों में तीव्रता लाते हुए धनराशि को व्यय करें। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि विकास कार्यों में यदि किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह कहा कि जिन योजनाओं के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, उन योजनाओं के फोटोग्राफ्स जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं में अनुमोदित परिव्यय 34136.10 के सापेक्ष जिला स्तर से अवमुक्त की गई धनराशि 21686.47 के सापेक्ष 19100.29 लाख की धनराशि व्यय की गई है, जिसका व्यय 88.07 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिला सेक्टर में अनुमोदित 4268.00 के सापेक्ष जिला स्तर से 2845.32 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई, जिसके सापेक्ष 2303.05 की धनराशि व्यय की गई है, जो 80.94 प्रतिशत व्यय किया गया है।

राज्य सेक्टर में अनुमोदित परिव्यय 9574.34 लाख के सापेक्ष जिला स्तर से 5043.15 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है, जिसमें 3498.15 लाख धनराशि व्यय की गई है, जिसका व्यय 69.36 प्रतिशत है। केंद्र पोषित योजना के अंतर्गत अनुमोदित परिव्यय 20293.77 लाख के सापेक्ष जिला स्तर से 13798.00 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है, जिसके सापेक्ष 13299.00 लाख की धनराशि व्यय की गई है, जिसका व्यय प्रतिशत 96.38 है।

बैठक से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों ने जिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किए जाने पर पुष्पगुच्छ एवं शाॅल भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया परियोजना निदेशक डीआरडीए रमेश चंद्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीपक भट्ट, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, अधिशासी अभियंता लोनिवि जे.एस. रावत, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग हितेश पाल सिंह, पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी कमल रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top