राशिफल

आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, राशिफल 27 मई 2022..

आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, राशिफल 27 मई 2022..

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- आज आपको मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में सन्तुलित भी रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा।

वृष- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। सन्तान से वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। शैक्षिक एवं भौतिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मिथुन- आज आपके मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज आपके शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।

कर्क- आज आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। मन अशान्त रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

सिंह- आज आपका रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। जीवनसाथी का साथ रहेगा। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। भाइयों से धन प्राप्ति की योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। पदोन्नति के भी योग हैं। कारोबार में तरक्की हो सकती है।

कन्या- व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र से सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों में सुधार होगा।

तुला- आज आपका पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। परिवार का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक- अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा।

धनु- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाहन सुख का विस्तार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही आपको शासन सत्ता का भी सहयोग मिलेगा।

मकर- आज कारोबार में सुधार होगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा पर भी जा सकते हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे,परन्तु शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ- आपको आज व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मीन- परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top