आज इन राशि वालों के हर काम होंगे सफल, धन- लाभ के बन रहे प्रबल योग, राशिफल 19 मार्च 2022..
राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
मेष- आज आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आय में आशातीत सफलता मिलती रहेगी। प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी।
वृषभ- भावुक होकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य आपका ठीक है। प्रेम ओर संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यवसाय ठीक चल रहा है। बस भावुकता पर काबू रखें।
मिथुन- आज आपको भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। गृहकलह के संकेत हैं।प्रेम की स्थिति भाग्यवर्धक है। आपका व्यापार भी सही चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क- ऊर्जा थोड़ी इधर-उधर खर्च होगी। सटीक जगह ऊर्जा इस वक्त नहीं लग रही है। व्यवसायिक स्थिति अच्छी है। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
सिंह- स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम बनी हुई है। सरकारी तंत्र से पंगा नहीं लेना चाहिए आपको। बाकी जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। आर्थिक मामले सुलझेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम, व्यापार का भरपूर साथ मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।
तुला- मन अनायास परेशान रहेगा। काल्पनिक भय भी आपको परेशान करेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। भाग्य में थोड़ी कमी महसूस करेंगे आप।
वृश्चिक- आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम का सहयोग मिलेगा। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी।
धनु- व्यवसायिक सफलता का योग है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति भाग्यवर्धक, धनवर्धक है। संतान पक्ष नौकरी और व्यवसाय में प्रगति करते दिख रहे हैं। कुल मिलाकर अच्छी स्थिति है
मकर- आज आपको यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और व्यवसाय का पूरा सहयोग मिलेगा। हरी वस्तु पास रखें।
कुंभ- परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में सकते हैं। किसी प्रकार का रिस्क न लें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम की स्थिति बहुत सुखद है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।