आज इन राशि वालों की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी,राशिफल 18 फरवरी 2022..
राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
मेष- आज जॉब व व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। पारिवारिक समस्या निजी सुख में व्यवधान डालेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।
वृष- जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी लेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। राजनीति में सफलता मिलेगी।
मिथुन- आज पॉलिटिकल कॅरियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। महिला सदस्य से तनाव मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। तुला व कन्या राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा।
कर्क- स्वास्थ्य सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मकर व मीन राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी।
सिंह- व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मीडिया व बैंकिंग जॉब वालों को सफलता मिलेगी।
कन्या- जॉब में कोई रुका धन प्राप्त होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। नए संबंध बनेंगे।
तुला- आज जॉब व व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना बनाएगी। रचनात्मक कायरें में प्रगति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।
वृश्चिक- जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में चारचांद लगेंगे। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नए संबंध बनेंगे।
धनु- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मकर– आज कार्य में सफलता मिलेगी। पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व मिल सकता है।
कुंभ- आज बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में मजबूती आएगी। वायु विकार के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
मीन- व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।