उत्तराखंड

आज इन पांच राशि के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी..

आज इन पांच राशि के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी..

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य करेंगे, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की सोचे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। नौकरी कर रहे जातको को आज कार्यालय में अपने विरोधियों से अपनी प्रशंसा सुनने को मिलेगी और अधिकारी भी खुश नजर आएंगे। यदि आज आप अपने धन को निवेश करने का सोच रहे हैं, तो अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें।

 

वृष- आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे परिवार के छोटे बच्चे आपसे प्रसन्न नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

 

मिथुन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने पिता व उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज परिवार के सदस्य आपको कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। यदि आज आप किसी कार्य को जीवनसाथी से सलाह लेकर करेंगे, तो उसमे सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे।

 

कर्क- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, जबकि व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी, जिसके कारण आपको धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन शीध्रता व भावुकता में आज किसी भी निर्णय को ना लें, नहीं तो आगे चलकर आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

 

सिंह- आज का दिन राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिसके कारण आपका प्रसन्न रहेगा। आज आप यदि किसी नये कार्य को करेंगे, तो वह अवश्य पूरा होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए भी आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे। आज आपको अपने खान-पान की ओर विशेष ध्यान रखना होगा।

 

 

 

कन्या- आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे और सायंकाल के समय आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज लेनदेन कर रहे हैं, तो उससे पहले जीवनसाथी से एक बार विचार विमर्श अवश्य करें। आज आप वृद्धजनों की सेवा करने में भी कुछ में व्यतीत करेंगे।

 

तुला- आज का दिन आप शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करेंगे और व्यापार कर रहे लोगों को आय के कुछ नए नए स्त्रोत मिलेंगे, जिन्हें पाकर आप प्रसन्न होंगे। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आज वह भी सुलझ सकता  है, लेकिन आज मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिसके कारण आपको जुखाम, बुखार जैसी समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

 

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप लम्बे समय से रुके हुए कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपके शत्रु आपकी तरक्की  देख कर आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनकी ओर ध्यान नहीं देना है, क्योंकि वह आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाएंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आपके अपने परिजनों से भेंट होने से मन प्रसन्न रहेगा।

 

धनु- आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। आज नौकरी कर रहे जातकों का अपने साथी से वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको अधिकारियों से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद करेंगे, जिसका लाभ अवश्य मिलेगा।

 

मकर- आज का दिन आपको आपके लिए व्यवसाय में अनुकूल लाभ लेकर आएगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे आप अपनी आय को ध्यान में रख कर ही करे। आज आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि उसकी अचानक खराबी के कारण आपका धन खर्चा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी, जिसे देखकर आप प्रसन्न होंगे।

 

कुंभ- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनी संतान को भी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए व्यस्त नजर आएंगे। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो उसके वैधानिक पहलुओं को गंभीरता से जांच लें। यदि आज आप किसी नये व्यवसाय को शुरू करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको  यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो आज उसमें सुधार हो सकता है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।

 

मीन- आज का दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। आज आपको अपने बिजनेस के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते है। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने माता पिता की सलाह से जिसे भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top