उत्तराखंड

कांग्रेस के साथ अपनी भी नैया पार नहीं लगा पाए हरीश रावत, 10 हजार से ज्यादा वोटों से हारे..

कांग्रेस के साथ अपनी भी नैया पार नहीं लगा पाए हरीश रावत, 10 हजार से ज्यादा वोटों से हारे..

 

 

 

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे आएंगे। इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि इस बार सत्ता की बागडोर किस दल के हाथों में आएगी। शुरुआती एक घंटे के रुझानों में भाजपा ने बहुमत की 36 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है

 

अपनी सीट नहीं बचा पाए हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के साथ ही अपनी नैया भी पार नहीं लगा सके और उन्हें 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से करारी हार मिली है।

 

गदरपुर में कांग्रेस आगे..

गदरपुर विधानसभा क्षेत्र की 10वीं राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा के प्रत्याशी अरविंद पांडे को 2348 कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन को 4175 वोट मिले। अरविंद पांडे को कुल 46400 एवं प्रेमानंद महाजन 41841 मिले हैं। अरविंद पांडे 4571 वोटों से आगे।

जसपुर विधानसभा की 10 राउंड की गिनती पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी आदेश सिंह चौहान 2899 वोट से आगे।

रुड़की में कांग्रेस विधायक यशपाल राणा भाजपा विधायक से 1715 वोटों से आगे निकले।

गंगोत्री सीट आठ राउंड के बाद भाजपा 6071 वोट से आगे।

धामी 2288 वोटों से पीछे

खटीमा विधानसभा क्षेत्र के चौथे राउंड में भाजपा के पुष्कर सिंह धामी को 4082, कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 5301 वोट मिले। अभी तक भाजपा प्रत्याशी धामी 17071 और भुवन कापड़ी 19328 वोट ले चुके हैं। धामी 2288 वोटों से पीछे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top