Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

खेल सभी के जीवन में निभाता है बहुत महत्वपूर्ण भूमिका: डबराल..

खेल सभी के जीवन में निभाता है बहुत महत्वपूर्ण भूमिका: डबराल..

गुलाबराय मैदान में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन..

योग की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से किया गया युवाओं को जागरूक..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। नेहरू युवा केन्द्र रुद्रप्रयाग के सौजन्य से गुलाबराय मैदान में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुरुष कबड्डी, महिला कबड्डी प्रतियोगिता, पुरुष वर्ग लंबी कूद, महिला वर्ग लंबी कूद, दौड़ प्रतियोगिता, रिले दौड़, रस्सा कस्सी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़ी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया।

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सभी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलों से टीम वर्क की भावना को बढ़ावा मिलता है। शरीर का मानसिक एवं शारीरिक संतुलन बना रहता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ पुरूष लम्बी कूद प्रतियोगिता से किया गया।

महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग की टीम विजेता व मालतोली दूसरे स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में टीम विजेता व उप विजेता जाखाल की टीम रही। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता महिला वर्ग में मालतोली ने बाजी मारी। रिले दौड़ पुरूष वर्ग में रुद्रप्रयाग प्रथम व जाखाल उप विजेता रहा। एकल खेल प्रतियोगिता के तहत लम्बी कूद महिला वर्ग में आकृति प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय व वैष्णवी तीसरे स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में दीपक, अर्जुन सिंह बिष्ट व अजीत बिष्ट क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

 

100 मीटर दौड़ पुरूष सीनियर वर्ग में अर्जुन सिंह बिष्ट प्रथम, अजीत बिष्ट द्वितीय व नीतिश बिष्ट तीसरे स्थान पर रहा। 100 मी दौड़ पुरूष वर्ग जूनियर में राहुल पंवार, तनुज, उत्तम कुमार क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। 100 मी0 दौड़ महिला वर्ग में आकृति प्रथम, साक्षी द्वितीय व वैष्णवी तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में जिला समन्वयक क्रिकेट एसोसिएशन प्रशांत बिष्ट, ट्रेनर आनंद सिंह, कार्यक्रम समन्वयक कविता जुगरान, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अभिलाषा पंवार, स्वयं सेवक विजयपाल, मयंक, राजेंद्र कुमार, सुमित नेगी, प्रीति, निशा, संतोष मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top