उत्तराखंड

गौ कथा शुरू होने से पहले निकली भव्य जल कलश यात्रा..

गौ कथा शुरू होने से पहले निकली भव्य जल कलश यात्रा..

 

 

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान में आज मंगलवार से शुरू होने वाली गौ कथा से पूर्व सोमवार को भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने 51 जल कलशों के साथ अलकनंदा नदी का जल कथा मंडप तक पहुंचाया। इस मौके पर कलश यात्रा में स्थानीय लोगों ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया।

आयोजन समिति के सहयोग से गुलाबराय मैदान में आज मंगलवार से गौ कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथा वाचक मर्मज्ञ गोपालमणि महाराज के मुखारबिंद से भक्तों को दिव्य गौ कथा का श्रवण कराया जाएगा। सोमवार को अलकनंदा नदी किनारे से जल कलश यात्रा मुख्य बाजार होते हुए गुलाबराय मैदान पहुंची जहां नदी के जल से भरे कलशों को कथा मंडप पर रखते हुए पूजन किया गया।

इधर, कथा समिति की अध्यक्ष शकुन्तला नौटियाल ने नगर की जनता को अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण हेतु आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, वरिष्ठ नागरिक योगेश्वर प्रसाद खंडूरी, पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश नौटियाल, कालिका प्रसाद सेमवाल, चन्द्रशेखर पुरोहित, सभासद लक्ष्मण कप्रवान, सभासद सुरेंद्र रावत, सतीश नौटियाल, शकुंतला नौटियाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद थी।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top