उत्तराखंड

भारी ठंड के बाद भी धरने पर डटे रहे पंचायत अधिकारी..

भारी ठंड के बाद भी धरने पर डटे रहे पंचायत अधिकारी..

ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का चौथे दिन भी धरना रहा जारी..

अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त के आदेश से बना है आक्रोशित..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त के आदेश से आक्रोशित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का कार्यबहिष्कार चैथे दिन भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार के चलते आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर जिले के सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चार दिनों से बेला खुरड़ स्थित विकास भवन कार्यालय परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। भारी ठंड के बावजूद भी पंचायत अधिकारी धरने पर डटे हुए हैं। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के दायित्वों का एकीकरण कर ग्राम पंचायत में एक ही अधिकारी के तैनाती का आदेश दिया है, जिसका ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने विरोध किया है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग दोनों का पूर्ण विलय कर दिया जाए या फिर पूर्व की भांति समस्त विभागों के ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को भी ग्राम विकास अधिकारियों की भांति खण्ड विकास अधिकारी पद पर पदोन्नति दी जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की तर्ज पर प्रदेश में भी शासनादेश लागू किया जाए। दोनों विभागों के कर्मचारी-अधिकारी ग्राम सभाओं में ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके कार्यो का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। विभागों की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नेगी एवं उपाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने कहा कि चार दिनों से जिले के सभी 36 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कार्य बहिष्कार पर हैं।

मांगों पर जब तक अमल नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्य बहिष्कार से जन्म मृत्यु, परिवार रजिस्टर की नकल, राशन कार्ड, मिशन अंत्योदय, वृद्धा, विधवा, विकलांग, पेंशन, दाखिला सहित अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं, जबकि नंदा गौरा योजना भी प्रभावित हो रही है। इस मौके पर महामंत्री अनूप बेंजवाल, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, गोविंद सिंह, कुदरत राज सिंह, महेश प्रसाद, नरेश कोहली, कोषाध्यक्ष महावीर लाल, आरती, धर्मबीर बिष्ट, संदीप बत्र्वाल, गणेश डिमरी, दिगम्बर सिंह, रविन्द्र कुमार, महेन्द्र सिंह, पंकज सिंह अमित राज, महावीर लाल, नरेश कुमार, राजेश, ताजबर, धर्मवीर सहित सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top