Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की समस्याओं को शीघ्र हो निराकरण: डीएम

केन्द्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की समस्याओं को शीघ्र हो निराकरण: डीएम..

प्रबंध समिति की बैठक में केन्द्रीय विद्यालयों की समस्याओं पर हुई चर्चा..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने व विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के संबंध में चर्चा करते हुए केंद्रीय विद्यालय के स्थाई परिसर व अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण सहित पुस्तकालय की पुस्तकों का निस्तारण, नए निर्माणाधीन कक्षा-कक्षों के लिये प्रोजेक्टर आदि के बारे में जानकार प्राप्त करते हुये निराकरण के निर्देश दिये गये।

बैठक में केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के प्राचार्य अनीश चंद्र जोशी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को पूर्व आयोजित बैठक की एटीआर रिपोर्ट से अवगत कराया। साथ ही कहा कि विद्यालय की सुरक्षा के लिये आउटसोर्स के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड का ठेका जेम पोर्टल के माध्यम से मैसर्स उत्तरांचल सिक्योरिटी सर्विसेज रुद्रपुर को गया है तथा सफाई कर्मी का ठेका जेम पोर्टल के माध्यम से मैसर्स पारा सिक्योरिटी सर्विसेज देहरादून को गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर हाई स्पीड फोटो स्टेट मशीन की खरीद जैम पोर्टल से कर ली गई है। विद्यालय में विद्युत भार 2 किलो वाट से 6 किलो वाट बढाने के लिये विद्युत विभाग में फीस की धनराशि जमा कर दी गई है।

छात्रा शौचालय निर्माण किया जाना प्रस्तावित है व अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने जिलाधिकारी को विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के स्थाई परिसर के लिये चयनित भूमि पर पेड़ों के पातन व कटान का कार्य अभी तक लंबित है, जिसके लिए उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी से आवश्यक कार्यवाही का आग्रह किया। वर्ष 2019 में भारी वर्षा होने के कारण पुस्तकालय में जल-भराव होने से 387 पुस्तकें जिनकी कीमत 29469 रुपए है पानी में भीगने के कारण अपठनीय अवस्था में हैं जिनका निस्तारण किया जाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने केंद्रीय विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिये बनाए जा रहे 7 शौचालयों के निर्माण के लिए अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को शीघ्रता से शीघ्र शौचालय के निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कक्षा 11 एवं 12 के कक्षा की छत की मरम्मत कार्य के लिये टिन शेड बदलने के निर्देश दिए तथा अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top