उत्तराखंड

नरकोटा के आपदा प्रभावितों को विस्थापित करे सरकार: मोहित..

बद्रीनाथ एनएच के नरकोटा में पहाड़ी का किया जाय ट्रीटमेंट..

धारी-पपड़ासू-मल्यासू-कोटली- जवाड़ी मोटर मार्ग के निर्माण में तेजी लाए सरकार..

उक्रांद के युवा नेता ने लिया आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा..

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र नरकोटा में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सरकार से नरकोटा के प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने नरकोटा-सम्राट होटल के बीच पहाड़ी के ट्रीटमेंट की भी मांग की है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे बच्छणस्यूं क्षेत्र के नरकोटा में बादल फटने से तीन घरों में मलबा घुस गया। यहां हुए नुकसान का जायजा लेने पहुँचे उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करना जरूरी है।

 

बस्ती के ठीक ऊपर भारी-भरकम मलबा जमा हुआ है। जो कभी भी बड़े खतरे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे की सुरंग निर्माण से उनकी मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। करीब डेढ़ माह के भीतर नरकोटा गांव में बादल फटने की दूसरी घटना हुई है। मोहित डिमरी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द इस क्षेत्र का भू-गर्भीय सर्वे किया जाय और प्रभावित परिवारों को विस्थापित करने की कार्रवाई की जाय। जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वहां करीब चालीस परिवार रहते हैं। जिनके ऊपर खतरे का साया मंडरा रहा है। वहीं उक्रांद युवा नेता मोहित डिमरी ने नरकोटा में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का भी निरीक्षण किया।

 

उन्होंने कहा कि यह स्थान अब डेंजर जोन में तब्दील हो गया है। यहां पर कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां पर पहाड़ी का ट्रीटमेंट होना बहुत जरूरी है। जब तक यह काम हो नहीं जाता, वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही कराई जाय। इसके साथ ही वैकल्पिक मार्ग धारी- पपड़ासू- मल्यासू- कोटली- जवाड़ी मोटर मार्ग का निर्माण हो जाता तो आज आम जनता को परेशानी न होती। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मार्ग के निर्माण में तेजी दिखानी चाहिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top