Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर..

युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर..

26 नवंबर से गुलाबराय मैदान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सीडीओ ने ली बैठक..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिला प्रशासन की पहल पर वीर नारी शक्ति फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा स्थानीय युवक-युवतियों को भारतीय सेना में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 26 नवंबर को गुलाबराय मैदान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।  मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिला कार्यालय सभागार कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मैदान में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सेना में भर्ती को लेकर इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह बेहतर अवसर है।

 

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को निश्चित ही प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। वहीं वीर नारी शक्ति फाउंडेशन के प्रशिक्षक प्रशांत तिवारी ने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती प्रशिक्षण के लिए युवक व युवतियां दोनों प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान निःशुल्क मेडिकल व लिखित परीक्षाएं करवाई जाएंगी। उचित मार्गदर्शन के साथ ही भविष्य में सेना भर्ती की जानकारी से भी युवाओं को अवगत कराया जाएगा। बताया कि युवाओं का पंजीकरण गुलाबराय मैदान में प्रातः 8 बजे आरंभ किया जाएगा।

 

इसके बाद मेडिकल के अंतर्गत चेस्ट, हाइट व कलर विजन के टेस्ट किए जाएंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने युवाओं के स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर स्वास्थ्य विभाग को, गुलाबराय मैदान में रह रहे पीएसी जवानों को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए पुलिस विभाग को प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों के पंजीकरण के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती के लिए युवा कल्याण विभाग तथा पेयजल व्यवस्था के लिए जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए व्हट्स एप ग्रुप, फेस बुक आदि सहित अन्य सोशल मीडिया का माध्यम उपयोग करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ बीके शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक गणेश कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी सीएन काला, परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक राहुल डबराल, पूर्ति अधिकारी गरवीन चंद्र भट्ट, अधिशासी अधिकारी सीमा रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top