उत्तराखंड

पहाड़ी से गिरे पत्थर, घास काटने गई बच्ची की मौत..

पहाड़ी से गिरे पत्थर, घास काटने गई बच्ची की मौत..

 

 

उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तबाही का मंजर देखने को मिल रहा हैं। पहाड़ में बारिश और पहाड़ों से गिर रहे बोल्डरों के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं, जिनमें बेगुनाह लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसी ही एक घटना चंपावत के लधियाघाटी क्षेत्र से भी सामने आ रही हैं। जहां बीती रात पहाड़ से गिरे एक पत्थर ने अनीता की जान ले ली। बच्ची की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा है। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे। जहां पहाड़ से गिरे विशाल पत्थर की चपेट में आने से अनीता बोहरा पुत्री श्याम सिंह बोहरा की मौत हो गई।

 

देर शाम अनीता जानवरों के लिए घास लेने के लिए जंगल गई थी। वो घास काट रही थी कि तभी पहाड़ से पत्थर की शक्ल में आई मौत अनीता के सिर पर टूट पड़ी। पत्थर लगने के बाद लहूलुहान अनीता वहीं गिर पड़ी। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। घायल अनीता को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। उसे लोहाघाट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनीता अभी कक्षा 9 में पढ़ती थी। उसके सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी, लेकिन एक हादसे ने सब खत्म कर दिया। अनीता की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top