उत्तराखंड

दुःखद: गढ़वाल राइफल के मनदीप सिंह का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी..

दुःखद: गढ़वाल राइफल के मनदीप सिंह का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी..

पौड़ी गढ़वाल बुराशी गांव में शोक की लहर..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश के वीर सपूतों ने हर बार आगे बढ़कर देश की सेवा में अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी सैन्यकर्मी मनदीप सिंह का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी मच गई। मनदीप सिंह सेना की 32-इनफ्रेंट्री में मेरठ के फाजलपुर में तैनात थे। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है। हालांकि अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

 

जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल जिले के तहसील बुरासी निवासी मनदीप (36) पुत्र राजेंद्र सिंह सेना की 32-इनफ्रेंट्री में मेरठ के फाजलपुर में तैनात थे। मनदीप 2015 बैच में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। मंगलवार रात्रि को मनदीप सिंह अपनी सर्विस राइफल इंसास के साथ संतरी की ड्यूटी कर रहे थे। रात्रि करीब 2 बजे सेना के अन्य जवानों को फायरिंग की आवाज सुनाई दी।

 

फायरिंग की आवाज की तरफ जब सेना के जवानों ने जाकर देखा तो सैन्यकर्मी मनदीप सिंह का लहूलुहान शव देखकर चौंक गए। जिसकी जानकारी सेना के अधिकारियों को दी गई। जांच के दौरान जब मनदीप की राइफल की मैगजीन चेक की तो उसमें तीन गोली फायर हुई थी।

 

जांच पड़ताल के लिए मौके पर पहुंची पुलिस को मनदीप की ठोड़ी में दो गोली लगी मिली जो सिर के पार हो गई थी तीसरी गोली कान और गाल को रगड़ती हुई निकली। जांच पड़ताल के बाद स्पष्ट हो गया कि मनदीप ने स्वयं को तीन गोली मारकर आत्महत्या की। मनदीप ने आत्महत्या क्यों की इस मामले में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। शव को शव मर्चरी में रख दिया गया तथा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top