उत्तराखंड

गढ़वाल विद्यालय श्रीनगर में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय गौरव मोहन विजयी..

गढ़वाल विद्यालय श्रीनगर में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय गौरव मोहन विजयी..

सचिव पद पर आर्यन के सम्राट सिंह हुए विजयी..

 

 

 

 

 

 

 

छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय बिड़ला परिसर श्रीनगर के निर्दलीय प्रत्याशी गौरव मोहन सिंह नेगी ने जीत का परचम लहराया है। दो साल बाद हुए छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी गौरव मोहन सिंह नेगी ने एबीवीपी, जय हो ग्रुप और एनएसयूआई के प्रत्याशियों को हराकर 1688 वोट पाकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय बिड़ला परिसर श्रीनगर के निर्दलीय प्रत्याशी गौरव मोहन सिंह नेगी ने जीत का परचम लहराया है। दो साल बाद हुए छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी गौरव मोहन सिंह नेगी ने एबीवीपी, जय हो ग्रुप और एनएसयूआई के प्रत्याशियों को हराकर 1688 वोट पाकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। सचिव पद पर आर्यन छात्र संगठन के सम्राट सिंह राणा ने 2267 मतों के अंतर से जीत हासिल की। 7991 मतदाता छात्रों में से 4566 छात्रों ने मतदान किया।

गढ़वाल विश्वविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी भट्ट का कहना हैं कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी गौरव मोहन नेगी ने 1688 मतों से चुनाव जीता। 195 मतों से उन्होंने जय हो ग्रुप के उम्मीदवार कैवल्य जखमोला को मात दी। जखमोला को 1493 वोट पाकर वह दूसरे स्थान पर रहे। एबीवीपी प्रत्याशी अमन बल्लभ पंत 1205 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। एनएसयूआई के उम्मीदवार वैभव सकलानी केवल 122 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। एबीवीपी से गौरव मोहन नेगी बागी बने और अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। बता दे कि एबीवीपी से टिकट ना मिलने पर गौरव मोहन नेगी ने निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया था।

अध्यक्ष पद पर नोटा को 31 वोट पड़े। सचिव पद पर आर्यन ग्रुप के सम्राट सिंह राणा 2267 वोट पाकर जीत हासिल की। जिन्होंने अपने निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी सूरज नेगी को 89 वोट से हराया। सूरज को 2178 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर रॉबिन सिंह ने 2420 मतों के साथ जीत हासिल की। प्रतिद्वंद्वी चैतन्य कुकरेती को 1977 वोट पाकर संतुष्ट रहना पड़ा। सह सचिव पद पर रंजना ने 3207 मत पाकर सह सचिव पद की कुर्सी कब्जाई। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सूरज सिंह को 2050 वोटों से करारी हार दी। सूरज को कुल 1157 वोट पड़े। कोषाध्यक्ष पद पर योगेश बिष्ट को 2666 वोट मिले।

 

जबकि अभिषेक कुमार, रजत कुमार आठ सौ का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाये। छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान पहले से निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी थी। यूआर पद पर छात्रम् संगठन के अमन पंवार ने 3193 वोट पाकर जीत दर्ज की। जबकि 1237 मत पाकर गिरीश सिंह दूसरे स्थान पर रहे। चुनाव शांतिपूर्ण संपंन कराने में पुलिस प्रशासन, कॉलेज प्रशासन की मुख्य भूमिका रही। इस मौके पर मुख्य नियंता डॉ. बीपी नैथानी, डीएसडब्ल्यू डॉ. एमएस नेगी, डॉ. एमएम सेमवाल सहित आदि शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top