उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 13 घायल..

बिग ब्रेकिंग- गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, 13 घायल..

 

 

 

 

उत्तराखंड: गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 15 लोग सवार थे, जिनमें से दो तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत हो गई है। वाहन हादसे की सूचना पर 35 वीं वाहिनी आईटीबीपी व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया। गंगोत्री राजमार्ग पर कोपांग के पास करीब डेढ़ बजे रात्रि टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हर्षिल एसओ दिलमोहन सिंह का कहना हैं कि वाहन हादसे में अलका बोटे (45) निवासी औरंगाबाद व माधवन की मौके पर मौत हो गई। जबकि उमा पाटिल, अरनभ महर्षि, साक्षी सिन्धे, अर्चना सिंधे, अनया महाजन, अनुप्रिया महर्षि, सही पवार, सुभाष सिंह राणा निवासी मानपुर , डॉ वेंकेटेश, वर्षिता पाटिल, आमरा बोटे, रजनीश सेठी, व जितेंद्र सिंह निवासी प्रेमनगर देहरादून घायल हैं। कोपांग में तैनात 35वीं वाहिनी आईटीबीपी ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को आर्मी हर्षिल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों को हर्षिल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल उत्तरकाशी के लिए रेफर किया गया। बताया जा रहा हैं कि वाहन में सवार अधिकांश यात्री औरंगाबाद के हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top