उत्तराखंड

पूर्व सीएम रावत कर रहे सोशल मीडिया पर नौटंकी..

फेसबुक, ट्विटर व व्हाट्सएप पर नौटंकी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास..

आगामी विधानसभा चुनाव में जनता सिखाएगी कांग्रेस को सबक..

 

 

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस के लिए उत्तराखंड की जनता ने 2022 में फिर से रामायण के वनवास का दृश्य सजाया हुआ है। कांग्रेस की एक भी उपलब्धि आज प्रदेश में दूरबीन लगाकर ढूंढने से नहीं मिलती है। कांग्रेस के 2012 से 2017 के कार्यकाल में जब हरीश रावत मुख्यमंत्री थे, उस दौरान चुनावी वर्ष में पूर्व सीएम रावत ने बड़ी-बड़ी विकास की घोषणाएं की, मगर धरातल पर कोई भी कार्य नहीं हुआ और आम जनता को दिखाने के लिए अपने ही लोगों को ठेकेदार बनाकर जिन सड़कों का सपना जनता को दिखाया गया, उनमें से कोई भी कार्य पूरे नहीं हुए।

 

यहां जारी विज्ञप्ति में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने कहा कि जो कार्य कांग्रेस सरकार में नहीं हुए, उन कार्यो को वर्ष 2017 में भाजपा सरकार आने पर पूरा किया गया। श्री रावत के कार्यकाल में खाली घोषणाएं हुई, जिसको जनता भली-भांति जान गई है। इसके अलावा उनके कार्यकाल में खनन पर संपूर्ण रुप से राज्य से बाहर के लोगों का कब्जा था और एक सिंडिकेट के रूप में कार्य किया जाता था और श्री रावत ने केवल अपने चहेतों को ही खनन पट्टे दिए। चुनाव से पूर्व आचार संहिता से पहले 111 खनन पट्टे रातों रात रेवड़ी की तरह बांटे गए।

 

जबकि आज प्रदेश सरकार ने संपूर्ण खनन नीति में पूरा परिवर्तन करके और जीरो टोलरेंस को मध्य नजर रखते हुए खनन नीति में ई-टेंडरिंग के माध्यम से खनन पट्टे आवंटित कराया है, जिससे राज्य सरकार को लाभ हुआ है और खनन व शराब मंे जो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बाहरी लोगों का दबदबा था, वह सिंडिकेट भी टूटकर समाप्त हो गया है।

 

 

 

आज खनन व शराब नीति में स्थानीय लोगों को ही प्राथमिकता देकर इस कार्य को जीरो टालरेंस के साथ शुरू किया जा रहा है। इस बात को पूरी प्रदेश की जनता भली-भांति जान चुकी है। भाजपा की सरकार हर व्यवस्था को एक नीतिगत तरीके से राज्य हित में बना रही है और कांग्रेस के बड़े नेता इन नीतियों का विरोध कर रहे हैं।

 

आज प्रदेश में शराब हो या खनन भाजपा सरकार ने ई-टेंडरिंग के माध्यम आवंटन कर राज्य का राजस्व बढ़ाने की दिशा में भरसक प्रयास किया है। हरीश रावत कांग्रेस के बड़े नेता हैं, वह आज कांग्रेस रूपी ऐसे जहाज में सवार हैं। जिसका राजनीतिक भविष्य डूबने वाला है। आज कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसकी दिशा व दशा दोनों खराब है। इसलिए जनता ने पूर्णरूप से 2022 में कांग्रेस व उसके बड़े नेताओं के लिए रामायण का वनवास पुनः निर्धारित व निश्चित किया हुआ है। श्री रावत के कार्यकाल को देखते हुए पहले भी उत्तराखंड की जनता ने उनको दो जगह से हराया है।

 

उन्होंने कहा कि श्री रावत की नौटंकी को जनता भलीभांति जान चुकी है। उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के उत्तराखंड प्रेम को भी समझ चुकी है। उनके खाने के दांत कुछ और हैं और दिखाने के दांत कुछ और हैं। सत्ता में आने के लिए ट्विटर और फेसबुक का सहारा लेते हुए अपनी संपूर्ण नौटंकी उत्तराखंड की जनता को दिखा रहे हैं, लेकिन इसका आम जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि यहां की जनता शिक्षित और समझदार है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top