देहरादून में जल्द खुलेगा विदेश मंत्रालय का कार्यालय,जानिए क्या मिलेंगे इसके फायदे..
प्रदेश उच्च शिक्षा व रोजगार के लिए विदेश जाने के इच्छुक नागरिकों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय राज्य की राजधानी देहरादून में एक कार्यालय खोलेगा।
उत्तराखंड: प्रदेश उच्च शिक्षा व रोजगार के लिए विदेश जाने के इच्छुक नागरिकों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय राज्य की राजधानी देहरादून में एक कार्यालय खोलेगा। अप्रवासियों की सुरक्षा, सहयोग और मार्गदर्शन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्रालय से अन्य शहरों की तरह देहरादून में भी प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स कार्यालय खोलने को कहा था।
उनके अनुरोध को मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। राज्य सरकार के गृह विभाग के कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की है। शासन से देहरादून के जिलाधिकारी को इस संबंध में एक पत्र लिखकर कार्यालय के शीघ्र भूमि या कोई भवन तलाशने को कहा गया है।जितनी जल्द भवन की व्यवस्था होगी, कार्यालय के उतनी ही जल्दी खुल जाने की संभावना है।
देश में 10 शहरों में हैं दफ्तर..
विदेश मंत्रालय के ये दफ्तर देश के 10 प्रमुख शहरों में संचालित हो रहे हैं। उत्तराखंड के लोगों को अब अंतरराष्ट्रीय यात्रा के संबंध में सलाह, जानकारी या अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए चंडीगढ़, रायबरेली या दिल्ली के चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन अब इससे उन्हें छुटकारा मिलेगा।
दफ्तर खुलने से ये होगा फायदा..
1- ठगे जाने की संभावनाएं कम होंगी, कार्यालय की मदद से प्रायोजकों की विश्वसनीयता की पुष्टि हो सकेगी।
2- विदेश में यात्रा, नौकरी या पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करना सहज होगा।
3- विदेश जाने के इच्छुक राज्य के लोगों को दूसरे शहरों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
