अमेरिका के इस राज्य में हुई गोलीबारी, पुलिसकर्मी सहित कई लोगों की हुई मौत..
देश-विदेश : अमेरिका में कोलोराडो प्रांत के बोल्डर में एक सुपरमाकेर्ट में अचनाक हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों की जान चली गई है। अमेरिकी पुलिस का कहना है कि कोलोराडो के बोल्डर में एक सुपरमार्केट में एक पुलिस अधिकारी सहित 10 लोगों की शूटिंग में मौत हो गई है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि गोलीबारी में पुलिस अधिकारी सहित कम से कम छह लोग मारे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक घटना में कई लोगों घायल भी हुए हैं। इसलिए पुलिस को शक है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध हिरासत में है। वह घायल हो गया था इसलिए वो अस्पताल में एडमिट है।
इससे पहले खबर आई थी कि अमेरिका में कोलोराडो के बोल्डर में सुपरमाकेर्ट के दुकान में एक बंदूकधाारी को देखा गया है। बोल्डर पुलिस ने इसे लेकर लोगों को अलर्ट कर दिया था। लेकिन फिर उसके बाद इलाके में गोलीबारी हुई, जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
पुलिस ने आरोपी को तो हिरासत में ले लिया है लेकिन इस बात का फिलहाल पता नहीं लगा पाई है कि आखिर आरोपी के गोलीबारी के पीछे का मकसद क्या था। पुलिस ने पता लगाने में जुटी है कि आखिर आरोपी ने गोलीबारी क्यों की।
सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि हादसे में कितने लोगों की मौत हो गई है, कई बार पूछने पर भी अधिकारियों ने संख्या बताने से इनकार कर दिया।अधिकारियों ने गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है। एक वरिष्ठ कानून प्रवर्तन स्रोत ने सीएनएन को बताया कि गोलीबारी में AR-15 स्टाइल राइफल इस्तेमाल की गई थी।