उत्तराखंड

पुलिस कार्मिक को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई..

पुलिस कार्मिक को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई..

40 वर्षो की सेवा के बाद मकान दास हुए सेवानिवृत्त..

एसपी ने शॉल ओढ़ाकर, मोमेन्टो तथा प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित..

रुद्रप्रयाग: पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में कार्यरत कार्मिक मकान दास को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ्य रहने की कामना की। पुलिस कार्मिकों को विदाई पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस कार्मिक मकान लाल लगभग 40 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए है। वर्ष 1982 में जनपद टिहरी गढ़वाल से पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे और वर्ष 2009 में मुख्य कांस्टेबल तथा वर्ष 2017 में उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी के पद पर पदोन्नत हुए थे। अपने सेवाकाल में उन्होंने अविभाजित उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखण्ड राज्य के जिला टिहरी, पौड़ी, चमोली, देहरादून व रुद्रप्रयाग में सेवाएं दी।

 

विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा कि सरकारी सेवा में आने के उपरान्त एक न एक दिन अवश्य ही सेवानिवृत्त होना पड़ता है। एसपी ने मकान दास को शॉल ओढ़ाकर, मोमेन्टो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया। वहीं मकान दास ने कहा कि पुलिस विभाग से उन्हें अपार प्यार व प्रेम मिला है। तथा पहले की पुलिसिंग व अबकी पुलिसिंग में काफी परिवर्तन हो चुका है। पुलिस परिवार ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top