उत्तराखंड

रोजगार का एक नया विकल्प साबित होगा ई-कचरा प्रबंधन: गीता..

रोजगार का एक नया विकल्प साबित होगा ई-कचरा प्रबंधन: गीता..

नगर पालिका में ई-कचरा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। स्पेक्स देहरादून एवं उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जनपद में ई-कचरा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें घरों से निकलने वाले ई-कचरे में कमी लाकर रिपेयर और पुनः प्रयोग की क्षमताओं को खोजने पर जोर दिया गया। पायलेट प्राजेक्ट के रूप में यह कार्यक्रम फिलहाल देहरादून व रुद्रप्रयाग जनपद में चलाया जा रहा है।

 

नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गीता झींकवाण एवं स्पेक्स के कार्यक्रम समन्वयक नीरज उनियाल ने संयुक्त रूप से किया। नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण ने कहा कि यह कार्यक्रम जहां एक ओर बढ़ते कूड़े के ढेर को कम करने में सहायक होगा, वहीं इससे रोजगार का एक नया विकल्प भी शुरू होगा। स्पेक्स के समन्वयक नीरज उनियाल ने बताया कि अभी उत्तराखंड के देहरादून के चार ब्लाॅक डोईवाला, सहसपुर, विकास नगर, रायपुर एवं रुद्रप्रयाग जिले के ब्लाॅक ऊखीमठ, जखोली व अगस्त्यमुनि में पायलेट प्राजेक्ट के रूप में कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अगर यह कार्यक्रम दोनों जनपदों में सफल रहा तो इसे सम्पूर्ण उत्तराखंड में चलाया जाएगा।

 

प्रशिक्षण की शुरूआत ई-कचरा प्रबन्धन के लिए जागरूकता अभियान के अन्तर्गत बनाए गए वीडियो नाटक दिखाकर की गई। यह नाटक ई-कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण पर आधारित है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य घरों में प्रयुक्त होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के रिपेयर पर बढावा देना है, जिससे घरों से निकलने वाले ई-कचरे में कमी आए और लोग रिपेयर एवं पुनः प्रयोग की क्षमताओं को खोजा जा सके। साथ ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य रोजगार के नए साधनों के प्रति अवगत कराना भी है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रुद्रप्रयाग जिले के तीनों विकास खंड में क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की चयनित महिलाओं एवं पुरूषों को दिया जा रहा है।

 

प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षक राम तीरथ ने सभी को प्रशिक्षण से संबंधित किट और उपकरणों की जानकारी देते हुए उनके कार्यों के विषय में जानकारी दी। सभी प्रतिभागियों ने 2 से 5 वॉल्ट के सर्किट को बनाने की कला को सीखा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र झिंक्वाण, मधुर दरमोडा सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top