उत्तराखंड

पदोन्नति न होने पर क्रमिक अनशन पर बैठा पेयजल निगम का कर्मी..

पदोन्नति न होने पर क्रमिक अनशन पर बैठा पेयजल निगम का कर्मी..

सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति की मांग..

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। संगणक से सहायक अभियन्ता के पद पर पदोन्नति न होने पर संगणक दिगम्बर सिंह जगवाण ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर 14 जुलाई से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। अनशन पर बैठे दिगम्बर सिंह जगवाण ने कहा कि समय-समय पर कर्मचारी एवं अधिकारियों की पदोन्नति की जा रही है, लेकिन उनकी पदोन्नति नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि विभाग में संगणक से सहायक अभियन्ता के पद पर पदोन्नति होनी है, जिसमें जनवरी 2021 से तीन पद रिक्त चल रहे है। मात्र संगणकों के पदों पर पदोन्नति नहीं की गयी है। यह मानव अधिकार का उल्लंघन है। विभाग के चार संगणक पदोन्नति से वंचित हो गये हैं। उनके द्वारा 2003 से 2010 तक एवं 2016 से अभी तक कनिष्ठ अभियन्ता के पद पर काम किया जा रहा है।

उनकी 37 साल की सेवा हो गयी है। सेवानिवृत्त होने में मात्र छः माह शेष रह गये है। इसके मद्देनजर उनका संगणक से सहायक अभियन्ता के रिक्त पद पर पदोन्नति की जाय। उन्होंने कहा कि वह 13 जुलाई तक क्रमिक अनशन पर रहेंगे। इसके बाद भी पदोन्नति नहीं होती है तो 14 जुलाई से पेयजल निगम रुद्रप्रयाग के कार्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top