Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

डीएम ने ईवीएम एवं वीवी पैड मैनेजमेंट की तैयारियों का लिया जायजा..

डीएम ने ईवीएम एवं वीवी पैड मैनेजमेंट की तैयारियों का लिया जायजा..

विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर नोडल विभागों की समीक्षा..

 

 

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों को लेकर नोडल विभागों की क्रमवार समीक्षा के तहत ईवीएम एवं वीवी पैड प्रबंधन का जायजा लेते हुए निर्देश दिए कि निरंतर पूर्वाभ्यास जारी रखते हुए आने वाली दिक्कतों को चिन्हित एवं समाधान की प्रक्रिया हासिल कर लें।

कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनुज गोयल ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए नियुक्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ अद्यतन की गई तैयारियों की समीक्षा के तहत सोमवार को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी ईवीएम एवं वीवी पैड मैनेजमेंट की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थित नोडल अधिकारी ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश पाल सिंह एवं सहायक अभियंता आशीष बहुगुणा ने ईवीएम मशीनों के जोनल सेक्टर एवं अन्य आवंटन एवं रेण्डमाइजेशन के साथ-साथ रख रखाव पर की गई तैयारियों को प्रस्तुत किया।

समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों से कई प्रश्न-जवाब भी किए तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि सौंपी गई जिम्मेदारी में आने वाली कठिनाइयों को चिन्हित करते हुए उनके निदान की प्रक्रिया की पूरी जानकारी हासिल कर लें। इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से काम करने को कहा। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि नोडलवार की गई तैयारियों की पूरी जानकारी सैंपल सहित प्रस्तुत करें। इसके लिए उन्होंने तीन दिन का समय निर्धारित करते हुए कहा कि ईवीएम एवं वीवी पैड को लेकर पूरी प्रक्रिया प्रस्तुत करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी गोयल ने कहा कि अपने स्तर से अधिकारी निरंतर दायित्वों के निर्वहन के लिए परस्पर संवाद एवं पूर्वाभ्यास करते रहें और पूर्वाभ्यास के दौरान आने वाली समस्याओं को चिन्हित कर लें, ताकि समय से समस्याओं के निदान की कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी द्वारा निरंतर नोडल वार निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की जा रही है। इससे पूर्व छह दिसंबर से अन्य नोडल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई थी। बैठक के दौरान ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश पाल सिंह, सहायक अभियंता आशीष बहुगुणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी डोभाल भी मौजूद रहे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top