उत्तराखंड

जांच के नाम पर ईडी कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं का कर रही उत्पीड़न

जांच के नाम पर ईडी कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं का कर रही उत्पीड़न..

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में किया धरना देकर जताया रोष

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी ने ईडी की ओर से जांच के नाम पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का उत्पीड़न किए जाने का विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व में राहुल गांधी और हाल में सोनिया गांधी को जांच के लिए राजनीतिक द्वेष के चलते पूछताछ करने पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। विरोध में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की

कलक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुद्रप्रयाग विजयपाल जगवाण ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेसी नेताओं पर किए जा रहे उत्पीड़न की घोर निंदा की। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर न्याय की मांग की। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार राजनैतिक द्वेष के कारण वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अगस्त्यमुनि हरीश गुसाई, ब्लॉक कांग्रेस ऊखीमठ अध्यक्ष राकेश नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष चोपता संपन्न नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रप्रयाग विजयपाल जगवाण, नगर अध्यक्ष रुद्रप्रयाग प्रशांत डोभाल, जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र सिंह झिंक्वाण, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेश्वरी नेगी, दीपा आर्य, शांति भट्ट, प्रधान सुन्दरा देवी, प्रधान विरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री नरेंद्र रावत महावीर रौथाण, गोकुल लाल टम्टा, महावीर पंवार, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, रवि सिंधवाल, गोपी रौथाण, दीपक भंडारी, राय सिंह बिष्ट, लक्ष्मण रावत, प्रदीप रूडियाल, शूरवीर जागवाण आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top