आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम..
देश-विदेश: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कल पेट्रोल की कीमत 25 से 29 पैसे तक बढ़ी थी तो वहीं डीजल की कीमत भी 32 से 36 पैसे तक बढ़ी थी। वही बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 92.05 रुपये जबकि डीजल का दाम 82.61 रुपये प्रति लीटर थी। तो वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 98.36 रुपये व डीजल की कीमत89.75 रुपये प्रति लीटर थी।
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल पेट्रोल..
दिल्ली 82.95 92.34
मुंबई 90.11 98.65
चेन्नई 87.81 94.09
कोलकाता 85.79 92.44
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल 103.27 रुपये और डीजल 95.70 रुपये का हो गया है।
हर दिन छह बजे बदलती है कीमत..
आपको बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम दोगुना हो जाता है।
जिसके आधार पर हर रोज पेट्रोल रेट और डीजल रेट तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम..
अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो कि आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।