Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

हेलीकॉप्टर दुर्घटना जांच के लिए केदारघाटी पहुंची DGCA की टीम..

हेलीकॉप्टर दुर्घटना जांच के लिए केदारघाटी पहुंची DGCA की टीम..

पोस्टमार्टम के बाद सभी सात शव उनके घर भेजे..

 

 

 

 

 

 

 

नागर विमामन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम दिल्ली से केदारघाटी पहुंच गई है। बुधवार को टीम ने यहां पहुंचकर घटना की प्रांरभिक जानकारी ली। आने वाले एक दो दिन में टीम हेलीकॉप्टर दुर्घटना की व्यापक रिपोर्ट लेगी साथ ही जांच करेगी।

 

उत्तराखंड: नागर विमामन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम दिल्ली से केदारघाटी पहुंच गई है। बुधवार को टीम ने यहां पहुंचकर घटना की प्रांरभिक जानकारी ली। आने वाले एक दो दिन में टीम हेलीकॉप्टर दुर्घटना की व्यापक रिपोर्ट लेगी साथ ही जांच करेगी। गरुड़चट्टी में आर्यन हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद दिल्ली से डीजीसीए की टीम बुधवार को केदारघाटी पहुंची। तीन सदस्यीय टीम जाखधार हेलीपैड पहुंची।

यहां से टीम ने बीते दिन हुई हेली दुर्घटना को लेकर प्रारंभिक रिर्पोट ली। हालांकि कहा जा रहा है कि अभी टीम एक दो दिन यहां रुकेगी। टीम गरुड़चट्टी का भी निरीक्षण करेगी। साथ ही एयर रूट और मौसम का अपडेट लेगी। टीम हेलीकॉप्टर के रख रखाव, संचालन, हेलीकॉप्टर की मौजूदा स्थिति आदि को लेकर जानकारी लेगी। केदारघाटी में संचालित सभी हेलीकॉप्टर कंपनियों से टीम वार्ता करेगी।

आपको बता दे कि गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद मृतक सात शवों का बुधवार को जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद सभी शवों को संबंधित क्षेत्रों के लिए भेजा गया। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में सभी शव रुद्रप्रयाग से भेजे गए। केदारनाथ से हेलीकॉप्टर द्वारा मंगलवार देर सांय तक सभी सात शव जिला चिकित्सालय लाए गए। यहां डॉक्टरों की एक टीम ने सातों शवों का पोस्टमार्टम किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top