उत्तराखंड

भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर महंगाई पर लगाम लगाने की मांग..

भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर महंगाई पर लगाम लगाने की मांग..

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना तीसरे दिन भी जारी..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। देश में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं का तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की है। ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।
खिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेसियों तीसरे दिन भी न्यू बस अडडा में एकत्रित हुए, जिसके बाद महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा घरेलू गैस, डीजल, पेट्रोल, खाद्य सामग्री और जरूरी निर्माण सामग्री के दामों में अत्यधिक इजाफा करने से जनता त्रस्त है। कहा कि देश के चार राज्यों में चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने महंगाई को आसमान पर पहुंचा दिया है, जिससे जनता का जीना दूभर हो गया गया है। कहा कि आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। इसके बाद 7 अप्रैल को राज्य स्तरीय महंगाई मुक्त भारत एवं मार्च का आयोजन कर पूरे देश के राज्य मुख्यालयों पर प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस दीपा देवी आर्य, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार टम्टा, जिला महामंत्री नरेंद्र रावत, जिला प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष मनोहर रावत, राजेश थपलियाल महावीर सिंह पंवार, राय सिंह बिष्ट, जसपाल भारती, आनंद सिंह नेगी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top