Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

यूक्रेनियों ने शराब पिलाकर मार डाले रूसी सैनिक, 28 को पहुंचा दिया अस्पताल..

यूक्रेनियों ने शराब पिलाकर मार डाले रूसी सैनिक, 28 को पहुंचा दिया अस्पताल..

यूक्रेनियों ने शराब पिलाकर मार डाले रूसी सैनिक, 28 को पहुंचा दिया अस्पताल..

2 रूसी सैनिकों को उतारा मौत के घाट..

28 सैनिकों को कर दिया अधमरा..

जहरीले केक को बनाया हथियार..

 

देश-विदेश : एक माह से अधिक समय से यूक्रेन पर रूसी सैनिक हमला किए जा रहे हैं. अभी तक की जंग में हजारों सैनिक व निर्दोष नागरिक मारे जा चुके हैं.

कीवः रूस और यूक्रेन के बीच पिछले पांच सप्ताह से जारी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही. दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता भी किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है. रूसी लड़ाके यूक्रेन पर विमानों से बम बरसा रहे हैं. इस बीच एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. रूसी सैनिकों को सबक सिखाने के लिए यूक्रेन के नागरिकों ने बेहद खतरनाक तरीका अपनाया है. नागरिकों ने रूसी सैनिकों को केक में जहर देकर बदला लिया है. आइये आपको बताते हैं यूक्रेनी नागरिकों के इस प्रतिशोध के बारे में.

केक में दे दिया जहर..

‘द मिरर’ की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने खुलासा किया है कि यूक्रेनियन ने रूसी सैनिकों को केक और शराब में जहर देकर मार डाला है. खार्किव के पास इजियम में नागरिकों ने रूसियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखी है. रूसी सैनिकों ने इस शहर के बड़े इलाके को नष्ट कर दिया है.

जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहे रूसी सैनिक..

यूक्रेन के रक्षा खुफिया निदेशालय ने दावा किया कि स्थानीय लोगों ने तीसरे रूसी मोटर राइफल डिवीजन के लिए केक बेक किया, जिसमें उन्हें जहर दिया गया था. नतीजतन, दो रूसी सैनिकों की मौत हो गई जबकि 28 डॉक्टरों की देखरेख में हैं. यह भी दावा किया गया है कि 500 सैनिक जहरीली शराब पीने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं.

आबादी को मिटा रहे रूसी सैनिक

रूसी सैनिक 50,000 की आबादी वाले इजीयम पर विस्फोटकों से हमला कर रहे हैं. वहां, स्कूलों को तबाह कर दिया गया है, अस्पतालों को बंजर कर दिया गया. हमलों में कई घर भी ध्वस्त हो गए हैं. यूक्रेन में ह्रुशुवाखा नाम के गांव के मायकोला शापोशनिक ने स्काई न्यूज को बताया कि रूसी विमान बेहद कम ऊंचाई पर उड़ रहे हैं और बमबारी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि रूसी सैनिक आबादी को मिटा रहे हैं.

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top