उत्तराखंड

युवाओं में समाजसेवा का बीज बो रहीं देहरादून की 15 बेटियां..

युवाओं में समाजसेवा का बीज बो रहीं देहरादून की 15 बेटियां..

उमंग ग्रुप के जरिये युवाओं को समाजसेवा के लिए कर रही प्रेरित..

 

 

उत्तराखंड: उमंग ग्रुप के जरिये शहर की पंद्रह बेटियां युवाओं को समाजसेवा के लिए प्रेरित कर रही है। शहर की पंद्रह बेटियों के बनाए गए इस ग्रुप की हर कोई मिसाल देता है। हर जगह जरूरत पड़ने पर इस ग्रुप की सदस्य मदद के लिए पहुंचती हैं। कोराना काल में भी इस ग्रुप के सदस्यों ने लोगों तक मदद पहुंचाई। इन्होंने बिना किसी रोक-टोक के आने जाने की आजादी के लिए इस ग्रुप ने इसी साल बड़े स्तर स्कूटी रैली निकाली। अब अन्य युवाओं को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित कर रही हैं। 18 से 30 आयुवर्ग की युवतियों ने उमंग ग्रुप बनाया है।

 

यह ग्रुप अपने रचनात्मक विचारों के जरिये सामाजिक मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाता है। इसके अलावा अपने साथ बड़ी संख्या में अन्य युवाओं को अभियानों में जुड़कर समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है। खास बात यह है कि इस ग्रुप की सभी सदस्य पढ़ाई व नौकरी में व्यस्त होने के बावजूद सामाजिक कार्यों के लिए समय निकलती हैं।

 

कोई इंजीनियरिंग तो कोई एमबीए कर रही है। कुछ युवतियां नौकरी करती हैं। सामाजिक कार्यों केे प्रति इन युवतियों के रुझान को देखते हुए कई युवा भी अब स्वयं आगे आ रहे हैं। इस ग्रुप के जरिये बेटियां अभी तक बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ, साइबर क्राइम, बच्चों की शिक्षा जैसे विषय पर जागरूकता का काम कर चुकी हैं। इस ग्रुप में को-ऑर्डिनेटर भूमिका शर्मा, सलोनी, काजल, रुचिका, ऐश्वर्या, अनुष्का, राधिका, मल्लिका, परिणीता, निहारिका, अरुषी, इशिता, अन्वेषा, रीतिका, अदिति और प्रेरणा शामिल हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top